
रायपुर(छत्तीसगढ़ उजाला)-छत्तीसगढ़ राज्य वुशू संघ द्वारा आयोजित 17वीं राज्य स्तरीय वुशू चैम्पियनशिप 2026 का आयोजन 20 मई 2026 को डोंगरगढ़ स्थित सेंट पैलोटी इंटरनेशनल रेजीडेंसी स्कूल में किया गया। प्रतियोगिता में प्रदेशभर से लगभग 800 खिलाड़ियों ने विभिन्न वजन एवं आयु वर्गों में ताऊलू और शन्शू इवेंट में हिस्सा लिया।
इस प्रतियोगिता में रायपुर जिला वुशू संघ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 18 पदक अपने नाम किए। इनमें गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज पदक शामिल हैं। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से रायपुर जिले में खुशी का माहौल है।
शन्शू फाइट इवेंट में पदक विजेता
गोल्ड मेडल – द्विवेदी,गोल्ड मेडल – आलीना जहरा,गोल्ड मेडल – कैफ हसन,सिल्वर मेडल – जैनूल हसन,ब्रॉन्ज मेडल – धानी
ब्रॉन्ज मेडल – ज्याद अब्दुल्ला, ब्रॉन्ज मेडल – हसन आबीर,ब्रॉन्ज मेडल – समुद्र राज बंजारे,ब्रॉन्ज मेडल – अबुल फजल,ब्रॉन्ज मेडल – आरिफ अली
ताऊलू इवेंट में पदक विजेता
दाऊशू तलवार में गोल्ड मेडल – आदिति सिंह वर्मा
चांगक्वान में गोल्ड मेडल – अदा फातमा
चांगक्वान में गोल्ड मेडल – बतूल फातमा
नानगून स्टिक में सिल्वर मेडल – राजपूत
सिल्वर मेडल – गरिमा पाल
सिल्वर मेडल – अपर्णा कश्यप
टीम के कोच अली सर, मैनेजर अंकिता मैडम, अयान सर एवं आबिस सर के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

पदक मिलने पर वुशू संघ रायपुर के अध्यक्ष अनिल मिश्रा ने टीम को दी बधाई….
वुशू संघ रायपुर के अध्यक्ष अनिल मिश्रा ने खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए पूरी टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि खेलों से अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है तथा हमारे खिलाड़ी प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। साय सरकार प्रदेश में खेल को आगे बढ़ाने के लिए सराहनीय कार्य भी कर रही है।
वहीं संघ की उपाध्यक्ष श्रीमती पूजा जोशी एवं अन्य पदाधिकारियों ने भी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।साथ ही खेल को जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा भी बताया।यह जानकारी रायपुर जिला वुशू संघ के महासचिव सुहैल हैदरी ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी।



