छत्तीसगढबिलासपुर

“योग आयोग अध्यक्ष रूप नारायण” सिन्हा का कार्डियक अरेस्ट से निधन,बिलासपुर में भाजपा प्रशिक्षण शिविर के दौरान आया अटैक:सिम्स में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

बिलासपुर(छत्तीसगढ़ उजाला)-योग आयोग क़े अध्यक्ष रूप नारायण सिन्हा का मंगलवार को बिलासपुर में निधन हो गया। वे भारतीय जनता पार्टी के “पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान” के तहत आयोजित जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने बिलासपुर पहुंचे थे। कार्यक्रम के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और सीने में तेज दर्द की शिकायत के बाद उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार भाजपा द्वारा बिलासपुर जिले में दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन सोमवार और मंगलवार को किया गया था। इस प्रशिक्षण शिविर में प्रशिक्षण प्रभारी के रूप में रूप नारायण सिन्हा शामिल हुए थे। वे दो दिवसीय प्रवास पर बिलासपुर आए थे और शिविर के समापन कार्यक्रम में मौजूद थे।

बताया जा रहा है कि कार्यक्रम के दौरान अचानक उनके सीने में तेज दर्द उठा। मौके पर मौजूद भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने तत्काल उन्हें सिम्स मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया। हालांकि अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार उनकी मौत कार्डियक अरेस्ट से हुई है।

घटना की जानकारी मिलते ही प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने सिम्स प्रबंधन से फोन पर चर्चा कर आवश्यक चिकित्सा व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके।
घटना के बाद सिम्स अस्पताल में भाजपा नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों की भीड़ जुट गई। अस्पताल पहुंचने वालों में धरमलाल कौशिक, नारायण चंदेल सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता मौजूद रहे। वहीं जिला प्रशासन की ओर से कलेक्टर संजय अग्रवाल, एसएसपी रजनेश सिंह और अन्य अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे।

भारतीय जनता पार्टी के लिए यह घटना बेहद दुखद मानी जा रही है। प्रशिक्षण शिविर के दौरान हुए इस अचानक हादसे से भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं में शोक की लहर

प्रशांत गौतम

Related Articles

Back to top button