राजनीतिराज्य

*विधानसभा चुनाव 2026: तमिलनाडु में विजय नंबर 1, बंगाल से रूपा गांगुली आगे; मैदान में ये सितारे भी…*

छत्तीसगढ़ उजाला - 8909144444

विधानसभा चुनाव 2026 उजाला डेस्क : 

आज तमिलनाडु और पश्विम बंगाल में विधानसभा चुनावों के परिणाम घोषित होंगे। मतगणना शुरू हो चुकी है। चुनावी रण में कई सेलेब्स भी मौजूद हैं। तमिलनाडु से विजय थलापति और पश्चिम बंगाल से रूपा गांगुली के अलावा कुछ बंगाली कलाकार भी चुनावी मैदान में उतरे थे। जानिए, मतगणना के बाद कौन आगे और कौन पीछे है।

मतगणना में विजय की पार्टी आगे  

विजय थलापति की राजनीतिक पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) तमिलनाडु चुनावों में शुरुआत से ही चर्चा में थी। अभी उनकी पार्टी 109 सीटों पर आगे चल रही है। तमिलनाडु में 234 विधानसभा सीटों पर मतगणना हो रही है। विजय पेरम्बूर और तिरुचिरापल्ली (पूर्व) से चुनावी मैदान में खड़े हैं। दाेनों ही जगह से वह बढ़त बनाए हुए हैं। वह CM स्टालिन की DMK का खेल बिगाड़ते हुए नजर आ रहे हैं।

विजय के अलावा एक तमिल अभिनेता सेंथमिझन सीमान भी चुनावी मैदान में हैं।

बंगाल में रूपा गांगुली की पार्टी ने बनाई बढ़त 

पश्चिम बंगाल में रूपा गांगुली बीजेपी के टिकट से चुनावी मैदान में है। वे सोनारपुर दक्षिण सीट से भाजपा की उम्मीदवार हैं। उनकी पार्टी बीजेपी 193 सीटों पर आगे चल रही है। वह भी अपनी सीट पर बढ़त बनाए हुए हैं।

इन सितारों का भी बंगाल विधानसभा में तय होगा भविष्य
रूपा गांगुली के अलावा अभिनेत्री सांयतिका बनर्जी, एक्टर रुद्रनील घोष, प्रोड्यूसर राज चक्रवर्ती, अभिनेत्री जून मालिया, हिरण्मय चट्टोपाध्याय (हिरन), अभिनेत्री पापिया अधिकारी और अभिनेता सोहम चक्रवर्ती जैसे कलाकारों के राजनीतिक भविष्य का भी आज फैसला होगा।

  • पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में अभिनेत्री सांयतिका बनर्जी ने भी अपनी किस्मत आजमाई है। चर्चित बंगाली अभिनेत्री और टीएमसी (TMC) नेता सायंतिका बनर्जी पश्चिम बंगाल के बारानगर विधानसभा क्षेत्र से मैदान में थीं। वे साल 2024 के उपचुनाव में इसी सीट से जीतकर विधायक बनी थीं।
  • चर्चित एक्टर और पॉलिटीशियन रुद्रनील घोष भी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में मैदान में उतरे हैं। वे भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार हैं। रुद्रनील ने हावड़ा जिले की शिबपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा।
  • बंगाली फिल्म और टीवी जगत के चर्चित एक्टर, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर राज चक्रवर्ती राजनीति में भी सक्रिय हैं। वे बंगाल चुनाव में भी खड़े हुए हैं। राज चक्रवर्ती ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (TMC) के उम्मीदवार हैं। वे बैरकपुर  विधानसभा सीट से चुनाव लड़े।
  • दक्षिण बंगाल के मेदिनीपुर निर्वाचन क्षेत्र से अभिनेत्री जून मालिया टीएमसी के टिकट पर एक बार फिर चुनावी मैदान में उतरीं। मालिया ने साल 2021 के विधानसभा चुनाव में इसी सीट से जीत दर्ज की थी।
  • हिरण्मय चट्टोपाध्याय (हिरन) ने भी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में किस्मत आजमाई है। वे भाजपा के टिकट पर श्यामपुर सीट से खड़े हुए। बता दें कि हिरन ने 2021 में भाजपा के टिकट पर पहली बार विधानसभा चुनाव जीता था।
  • पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में बंगाली अभिनेत्री पापिया अधिकारी भाजपा की उम्मीदवार के तौर पर मैदान में दिखीं। 64 वर्षीय अभिनेत्री ने टॉलीगंज सीट से चुनाव लड़ा।
  • लोकप्रिय बंगाली अभिनेता सोहम चक्रवर्ती ने भी बंगाल की राजनीति में कदम रखा है। वे करीमपुर विधानसभा चुनाव सीट से खड़े हुए। वे टीएमसी के उम्मीदवार हैं। सोहम ने बतौर बाल कलाकार अपना करियर शुरू किया था। इनके अलावा टीवी एक्ट्रेस श्रेया पांडे भी टीएमसी उम्मीदवार के तौर पर मैदान में थीं। वहीं, एक्ट्रेस अरुंधति मैत्रा पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में टीएमसी उम्मीदवार के तौर पर सोनारपुर दक्षिण से मैदान में उतरीं।

Related Articles

Back to top button