बिलासपुर

*जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) कार्यालय में शिक्षकों के प्रमोशन और पोस्टिंग को लेकर गड़बड़ी, पूर्व सभापति ने लगाया आरोप*

छत्तीसगढ़ उजाला

 

बिलासपुर (छत्तीसगढ़ उजाला)। जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) कार्यालय में शिक्षकों के प्रमोशन और पोस्टिंग को लेकर गड़बड़ी के आरोप लगे हैं। कांग्रेस नेता अंकित गौरहा ने कलेक्टर और एसएसपी से शिकायत कर पूरे मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के मुताबिक, सहायक शिक्षकों को प्रधान पाठक बनाने और उनकी पोस्टिंग में नियमों का पालन नहीं किया गया।

आरोप है कि प्रभारी डीईओ विजय टाण्डे और कनिष्ठ लेखा परीक्षक सुनील यादव ने हाईकोर्ट और लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई) के निर्देशों को नजरअंदाज किया। बताया गया है कि 27 दिसंबर 2024 को जारी प्रमोशन आदेश में बाद में बदलाव किए गए। जबकि 16 अप्रैल 2025 को हाईकोर्ट और 4 सितंबर 2025 को डीपीआई ने स्पष्ट निर्देश दिए थे कि प्रक्रिया नियमों के अनुसार हो। इसके बावजूद बिना काउंसलिंग के शिक्षकों को मनचाही जगह पोस्टिंग दे दी गई। शिकायत में यह भी कहा गया है कि जिन शिक्षकों की पोस्टिंग की वैधता खत्म हो चुकी थी, उन्हें भी फिर से आदेश जारी कर पदस्थ कर दिया गया। यहां तक कि वेटिंग लिस्ट के 5 शिक्षकों को भी नियम खत्म होने के बाद पोस्टिंग दे दी गई।

Related Articles

Back to top button