बंगाल चुनाव के बाद साय सरकार में बड़े फेरबदल के संकेत, कुछ मंत्रियों की छुट्टी संभव

छत्तीसगढ़ उजाला

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार में जल्द ही बड़े राजनीतिक बदलाव की अटकलें तेज हो गई हैं। सूत्रों के मुताबिक, पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद राज्य मंत्रिमंडल में व्यापक फेरबदल किया जा सकता है, जिसमें करीब पांच मंत्रियों को पद से हटाया जाना संभावित माना जा रहा है।राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि इस फेरबदल में गृह मंत्री विजय शर्मा को दिल्ली बुलाकर बड़ी जिम्मेदारी सौपी जा सकती है।युवा होने का फायदा विजय शर्मा को मिल सकेता हैं।संगठन की बड़ी जिम्मेदारी देने की बात भी चर्चा में बनी हुई है।महिला बिल संसद में पास नही होने के कारण भाजपा दो से महिला मंत्री साय सरकार में बना सकती है।कुछ मंत्रियों को हटाकर बड़ा बदलाव होने की चर्चा गर्म है।महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े और स्वास्थ्य विभाग श्याम बिहारी जायसवाल, कृषि मंत्री रामविचार नेताम,दयाल दास बघेल, जैसे मंत्री भी बदलाव की जद में आ सकते हैं। हालांकि इस संबंध में आधिकारिक रूप से कोई पुष्टि नहीं की गई है। भाजपा हाईकमान अप्रत्याशित फैसला लेने में समय नही लगाता है।

सूत्रों का कहना है कि संगठन स्तर पर प्रदर्शन, जनसंतुष्टि और आगामी चुनावी रणनीति को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय बहुत जल्द लिया जा सकता है। भाजपा नेतृत्व राज्य सरकार के कामकाज की समीक्षा कर रहा है और उसी आधार पर मंत्रियों के कामकाज का मूल्यांकन किया जा रहा है।सूत्रों के अनुसार दिल्ली से आई कुछ टीम मंत्रियों का लेखा जोखा बनाया हुआ है।बताया जा रहा है कि जिन मंत्रियों का प्रदर्शन अपेक्षा के अनुरूप नहीं रहा है, उन्हें हटाकर नए चेहरों को मौका दिया जा सकता है, ताकि सरकार की छवि को और मजबूत किया जा सके। इसके साथ ही क्षेत्रीय और जातीय संतुलन को भी ध्यान में रखते हुए नए मंत्रियों की नियुक्ति की संभावना जताई जा रही है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह फेरबदल आने वाले चुनावों की तैयारी का हिस्सा हो सकता है, जिससे संगठन और सरकार के बीच बेहतर तालमेल स्थापित किया जा सके।फिलहाल, सभी की निगाहें भाजपा के शीर्ष नेतृत्व पर टिकी हैं, जिनके अंतिम निर्णय के बाद ही तस्वीर पूरी तरह साफ हो पाएगी।




