गौरेला पेंड्रा मरवाहीछत्तीसगढ

जिला शिक्षा अधिकारी रजनीश तिवारी से माँ कल्याणिका पब्लिक स्कूल गौरेला की प्राचार्य शैलजा स्वामी ने की सौजन्य मुलाक़ात

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही/जी.पी.एम. (छत्तीसगढ़ उजाला)। जिले में शिक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी व परिणाममुखी बनाने को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी रजनीश तिवारी सक्रिय नजर आए। माँ कल्याणिका पब्लिक स्कूल गौरेला की नवनियुक्त प्राचार्य श्रीमती शैलजा स्वामी उनसे सौजन्य मुलाकात करने DEO कार्यालय पहुंचीं, जहां समर कैंप, स्मार्ट कैंप और अन्य शैक्षणिक गतिविधियों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।


मुलाकात के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी रजनीश तिवारी ने प्राचार्य को स्पष्ट और सख्त निर्देश देते हुए कहा कि समर कैंप को केवल औपचारिक कार्यक्रम न बनाकर बच्चों के सर्वांगीण विकास का प्रभावी माध्यम बनाया जाए। उन्होंने जोर देकर कहा कि कैंप में अधिक से अधिक विद्यार्थियों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए और इसमें ऐसी गतिविधियां शामिल हों, जो बच्चों के कौशल, रचनात्मकता और आत्मविश्वास को नई दिशा दें।
उन्होंने विशेष रूप से गर्मी की छुट्टियों को ध्यान में रखते हुए अभिभावकों की सहमति से गतिविधि आधारित समर कैंप आयोजित करने पर जोर दिया, ताकि बच्चों को सीखने के साथ-साथ आनंददायक अनुभव भी मिल सके।


जिला शिक्षा अधिकारी ने स्मार्ट कैंप और अन्य शैक्षणिक गतिविधियों को लेकर भी दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि सभी कार्यक्रम सुव्यवस्थित, योजनाबद्ध और परिणाममुखी होने चाहिए, ताकि उनका सीधा असर विद्यार्थियों की सीखने की क्षमता और व्यक्तित्व विकास में दिखाई दे। साथ ही उन्होंने सभी गतिविधियों की नियमित मॉनिटरिंग और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


प्राचार्य शैलजा स्वामी ने इस दौरान विद्यालय में संचालित गतिविधियों और आगामी योजनाओं की जानकारी दी, जिस पर जिला शिक्षा अधिकारी ने आवश्यक मार्गदर्शन देते हुए उन्हें और प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर माँ कल्याणिका पब्लिक स्कूल के एन. के. शर्मा और मनीष तिवारी भी उपस्थित रहे।

प्रशांत गौतम

Related Articles

Back to top button