ब्रेकिंग न्यूज

छत्तीसगढ़ कबड्डी प्रीमियर लीग 2026: सेमीफाइनल में चार दमदार टीमें, पथरिया में 16 से 19 अप्रैल तक मुकाबलों का रोमांच

छत्तीसगढ़ कबड्डी प्रीमियर लीग पुरुष वर्ग 2026 (सीजन-11) का आगाज़ 16 अप्रैल से बस स्टैंड खेल मैदान, पथरिया (जिला मुंगेली) में हुआ, जो 19 अप्रैल तक आयोजित किया जा रहा है। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में लीग मुकाबलों के बाद चार टीमें—गोंडवाना फाइटर पथरिया, उदंति टाइगर गरियाबंद, हरिकेन पैशन मुंगेली और रॉयल विस्फोटक बिलासपुर—सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं।


इस संबंध में लीग के चेयरमैन हेमंत यादव ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन अमेच्योर कबड्डी संघ मुंगेली, जिला कबड्डी संघ व नगर कबड्डी संघ बिलासपुर की मेजबानी में किया जा रहा है। रोजाना शाम 5 बजे से रात 10 बजे तक मैच खेले जा रहे हैं। टूर्नामेंट लीग-कम-नॉकआउट फॉर्मेट में खेला गया, जिसमें 8 टीमों ने भाग लिया।
लीग चरण में उदंति टाइगर गरियाबंद ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने सभी मैच जीतकर टेबल टॉपर का स्थान हासिल किया। गोंडवाना फाइटर पथरिया दूसरे, हरिकेन पैशन मुंगेली तीसरे और रॉयल विस्फोटक बिलासपुर चौथे स्थान पर रहे।


सेमीफाइनल मुकाबले:
उदंति टाइगर गरियाबंद vs रॉयल विस्फोटक बिलासपुर
गोंडवाना फाइटर पथरिया vs हरिकेन पैशन मुंगेली
छत्तीसगढ़ कबड्डी प्रीमियर लीग की शुरुआत वर्ष 2016 में हुई थी और तब से यह हर साल लगातार आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य राज्य के खिलाड़ियों को उच्च स्तर का मंच प्रदान करना है, ताकि वे राष्ट्रीय स्तर और प्रो कबड्डी लीग में अपनी पहचान बना सकें।
इस बार प्रतियोगिता में दिल्ली, हरियाणा, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा और उत्तर प्रदेश के प्रो कबड्डी व राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भी शामिल हुए हैं, जिससे स्थानीय खिलाड़ियों को बेहतर अनुभव मिल रहा है।

हरिकेन पैशन मुंगेली: कप्तान अजय मरावी सहित युवा व अनुभवी खिलाड़ियों का संतुलित दल
गोंडवाना फाइटर पथरिया: कप्तान मनीष यादव के नेतृत्व में मजबूत टीम संयोजन
उदंति टाइगर गरियाबंद: कप्तान दुर्गेश नेताम के नेतृत्व में अपराजेय प्रदर्शन
रॉयल विस्फोटक बिलासपुर: दमदार खेल से सेमीफाइनल में जगह
पुरस्कार:
प्रथम पुरस्कार: ₹1,25,000 व ट्रॉफी
द्वितीय पुरस्कार: ₹80,000 व ट्रॉफी
तृतीय पुरस्कार: ₹51,000 व ट्रॉफी
चतुर्थ पुरस्कार: ₹31,000 व ट्रॉफी
विशेष पुरस्कार:
सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी: HF डीलक्स मोटरसाइकिल
बेस्ट रेडर: ₹21,000
बेस्ट कॉर्नर (लेफ्ट/राइट): ₹7,000-₹7,000
बेस्ट कवर (लेफ्ट/राइट): ₹7,000-₹7,000
प्रतियोगिता को सफल बनाने में जिला कबड्डी संघ मुंगेली के कोमल मरावी, हेमकल्याण, मुकेश मिरी, रामेश्वर वर्मा सहित अन्य पदाधिकारी तथा बिलासपुर के जिला व नगर कबड्डी संघ के सदस्य सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।

प्रशांत गौतम

Related Articles

Back to top button