ब्रेकिंग न्यूज

वेदांता पावर प्लांट में भीषण ब्लास्ट: 17 मजदूरों की मौत की पुष्टि, दर्जनभर से ज्यादा गंभीर—हर घंटे बढ़ रहा मौत का आंकड़ा

सक्ती(छत्तीसगढ़ उजाला)
छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में मंगलवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। प्लांट के बॉयलर में अचानक जोरदार विस्फोट हुआ, जिससे पूरे परिसर में अफरा-तफरी मच गई।
हादसे में 30 से 40 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जबकि मौतों का आंकड़ा लगातार बढ़ता नजर आ रहा है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार 17 लोगों की मौत की खबर है, हालांकि प्रशासन ने फिलहाल 7 से 8 मौतों की ही पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि इनमें से 5 मजदूरों की मौत इलाज के दौरान हुई है।
अचानक हुआ धमाका, मचा हड़कंप
जानकारी के मुताबिक, प्लांट में काम सामान्य रूप से चल रहा था। इसी दौरान दोपहर करीब 2 बजे बॉयलर में अचानक विस्फोट हो गया। उस वक्त कई मजदूर प्लांट के अंदर काम कर रहे थे। धमाका इतना तेज था कि पूरे परिसर में धुंआ फैल गया और मजदूर जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

घटना के बाद तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया।
गंभीर रूप से घायल 18 मजदूरों को रायगढ़ के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अन्य घायलों को रायगढ़ मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है।
कई मजदूर 70 से 80 प्रतिशत तक झुलस चुके हैं, जिनकी हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है।
मौके पर पहुंची प्रशासन और राहत टीमें
घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन, पुलिस, फायर ब्रिगेड और मेडिकल टीम मौके पर पहुंच गई। पूरे इलाके को घेरकर राहत और बचाव कार्य तेज कर दिया गया है।
हादसे के कारणों की जांच जारी
फिलहाल विस्फोट के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है। शुरुआती तौर पर तकनीकी खराबी या सुरक्षा मानकों में लापरवाही की आशंका जताई जा रही है। कंपनी प्रबंधन ने भी जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होने की बात कही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक धमाका बेहद तेज था। कुछ ही देर में प्लांट के चारों तरफ धुंआ फैल गया। घटना की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में लोग प्लांट के बाहर जमा हो गए।
यह हादसा एक बार फिर औद्योगिक इकाइयों में सुरक्षा व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।

प्रशांत गौतम

Related Articles

Back to top button