ब्रेकिंग न्यूज

असम चुनाव अभियान से लौटे केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल से की शिष्टाचार भेंट, शहरी विकास मुद्दों पर हुई अहम और सकारात्मक चर्चा

बिलासपुर(छत्तीसगढ़ उजाला)-असम विधानसभा चुनाव अभियान से लौटने के बाद आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू ने केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य तथा विद्युत मंत्री मनोहर लाल से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच समसामयिक मुद्दों और विकास से जुड़े विषयों पर सार्थक एवं सकारात्मक चर्चा हुई।
बैठक में तोखन साहू ने असम में हुए चुनाव प्रचार अभियान के अनुभव साझा करते हुए वहां की राजनीतिक परिस्थितियों और जनसमर्थन की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार की नीतियों को जनता का व्यापक समर्थन मिल रहा है।
साहू ने कहा कि केंद्र सरकार के नेतृत्व में शहरी विकास और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में लगातार प्रगति हो रही है, जिससे आमजन के जीवन स्तर में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिल रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि सरकार की जनहितकारी नीतियों और विकासोन्मुख सोच से देश के समग्र विकास को और गति मिलेगी।
इस मुलाकात को आगामी योजनाओं और विकास कार्यों के समन्वय की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

प्रशांत गौतम

Related Articles

Back to top button