ब्रेकिंग न्यूज

‘नटरंग फेस्टिवल’ में रायपुर की आध्या राय की शानदार प्रस्तुति: क्लासिकल ग्रुप में तृतीय स्थान‘दीप्तिमान सम्मान’ से गौरवान्वित

रायपुर(छत्तीसगढ़ उजाला)-संगीता कला अकादमी रायपुर द्वारा रंग मंदिर, गांधी चौक में 3 अप्रैल 2026 को आयोजित “नटरंग रायपुर (फेस्टिवल ऑफ डांस)” कार्यक्रम में आध्या राय ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए क्लासिकल ग्रुप श्रेणी में तृतीय स्थान हासिल किया।

आध्या की इस उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है। उत्कृष्ट प्रस्तुति के लिए उन्हें ‘दीप्तिमान सम्मान’ एवं शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया।
आध्या राय, अश्वनी कुमार राय एवं मीनाक्षी राय की सुपुत्री हैं और दीनदयाल उपाध्याय नगर, सेक्टर-1, रायपुर की निवासी हैं। उनकी इस सफलता पर परिवार, गुरुजनों और क्षेत्रवासियों में हर्ष की लहर है।
सभी ने आध्या को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। साथ ही उनकी प्रशिक्षक डॉ. संगीता कापसे को भी इस शानदार उपलब्धि के लिए विशेष बधाई दी गई।

प्रशांत गौतम

Related Articles

Back to top button