पेंड्रा में क्रिकेट का महाकुंभ: 8 अप्रैल को नेशनल 50 बॉल्स ट्रायल, युवाओं के लिए गोल्डन चांस!

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (छत्तीसगढ़ उजाला)
छत्तीसगढ़ के युवा लेदर बॉल क्रिकेटरों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। अब उन्हें अपनी प्रतिभा सीधे राष्ट्रीय मंच पर दिखाने का सुनहरा मौका मिलने जा रहा है। फिफ्टी बॉल्स क्रिकेट फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित पहली सीनियर फेडरेशन कप 50 बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप 2026 के लिए राज्य स्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन पेंड्रा में किया जा रहा है।
यह प्रतिष्ठित नेशनल चैंपियनशिप 27 से 31 मई 2026 तक भुवनेश्वर में खेली जाएगी, जहां छत्तीसगढ़ की टीम भी हिस्सा लेगी।
ट्रायल की पूरी जानकारी
तारीख: 08 अप्रैल 2026 (बुधवार)
समय: सुबह 8 बजे से
स्थान: रॉयल इंडियन क्रिकेट अकेडमी
किन खिलाड़ियों के लिए मौका?
अंडर-19 (U-19)
अंडर-15 (U-15)
यानी छत्तीसगढ़ के होनहार युवा क्रिकेटरों के लिए सीधा प्लेटफॉर्म!
खास बातें जो जानना जरूरी है
मैच टर्फ विकेट पर लेदर बॉल से खेले जाएंगे
खिलाड़ियों को अपनी पूरी किट खुद लानी होगी
जरूरी दस्तावेज:
आधार कार्ड
जन्म प्रमाणपत्र
निवास प्रमाणपत्र
ट्रायल पूरी तरह FREE, लेकिन चयन के बाद नेशनल खेलने का खर्च खुद उठाना होगा
ट्रायल में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को:
राज्य टीम में चयन का मौका
विशेष ट्रेनिंग कैंप
नेशनल स्तर पर खेलने का प्लेटफॉर्म
📞 संपर्क करें
📱 9981172306
📱 9424174291
📱 9098467511
छत्तीसगढ़ फिफ्टी बॉल क्रिकेट फेडरेशन ने सभी युवा खिलाड़ियों से अपील की है कि इस मौके को हाथ से न जाने दें।यह सिर्फ ट्रायल नहीं, बल्कि क्रिकेट करियर बनाने का गेटवे है!अब वक्त है बल्ला घुमाने का और छत्तीसगढ़ का नाम देशभर में चमकाने का!




