*सत्र को लेकर सत्तादल के विधायक को संगठन दे सकता है सलाह…. सरकार की छवि को लेकर संगठन करेगा बैठक……*
आगामी बजट सत्र में भाजपा के विधायक सरकार को न घेरे इसको लेकर संगठन एक बैठक करने के मूड में हैं।उस बैठक में विधायकों को सरकार की छवि को खराब नही करने की सलाह दी जा सकती है।

छत्तीसगढ़ उजाला रायपुर :
छत्तीसगढ़ विधानसभा का आगामी बजट सत्र 23 फरवरी से शुरू होने जा रहा है, जिसके हंगामेदार रहने के आसार नजर आते हैं। इस सत्र में 24 फरवरी को पेश होने वाला राज्य का बजट होगा। हालांकि, बजट से अलग सदन के भीतर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक भी नजर आएगी। इस बार सदन में जनहित और विकास से जुड़े 1,200 से अधिक सवालो के उठने की चर्चा है।पिछले कई सत्रों में विपक्षी दल कांग्रेस से कहीं ज्यादा सवाल सत्तापक्ष के विधायकों ने ही पूछा। विधानसभा सत्र में कांग्रेस से ज्यादा भाजपा के विधायकों ने ही सरकार को घेरने का काम किया।वरिष्ठ विधायक और पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर, धरमलाल कौशिक, राजेश मूणत जैसे विधायकों ने अपनी ही सरकार के मंत्रियों को घेरने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी।मंत्रियों की तैयारी में कमी और विधायकों के तीखे तेवरों ने कई बार सरकार की ही किरकिरी होती आई है।वैसे भी विधानसभा सत्र में कांग्रेस से ज्यादा भाजपा के विधायक की सरकार को घेरते दिखाई देते है।
चर्चा यह है कि संगठन इस बार सरकार को बचाने के लिए भाजपा विधायक दल की बैठक करने के इरादे में है।पार्टी के बड़े पदाधिकारी सरकार को छवि खराब न हो इसको लेकर भी ज्यादा चिंतित है।संगठन विधायको को ऐसी सलाह देना चाहता है कि सरकार के सामने अपनी बात रखे पर सरकार की छवि को बिना नुकसान पहुचाये।वैसे विधानसभा के आगामी सत्र में विपक्षी दल के नेताओ ने भी अपनी तैयारी कर ली है।इस विधानसभा सत्र में कांग्रेस विष्णुदेव सरकार को घेरने का कोई मौका नही छोड़ेगी।कुल मिलाकर इस सत्र में बड़े हंगामे के आसार बहुत है।



