छत्तीसगढ

*CMSCL के कार्यालय की आग से किसको हुआ फायदा…. जांच से क्या हो पायेगा बड़ा खुलासा….????*.

छत्तीसगढ़ उजाला रायपुर

राजधानी रायपुर के लाभांडी स्थित आबकारी भवन में रविवार और सोमवार की दरमियानी रात भीषण आग लग गई। आग भवन की तीसरी मंजिल पर स्थित छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड (CSMCL) के कार्यालय में लगी, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया।सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि आग ऑडिट रूम में लगी है। जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह से ही विभाग का महत्वपूर्ण ऑडिट शुरू होना था, लेकिन उससे पहले ही आधी रात को लगी इस आग में ऑडिट से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण फाइलें और दस्तावेज जलकर स्वाहा हो गए। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

CSMCL के कार्यालय में फिलहाल आग लगने का कारण अब तक अज्ञात बताया जा रहा है, लेकिन ऑडिट से ठीक पहले फाइलों का जलना कई संदेहों को जन्म दे रहा है। मामला तेलीबांधा थाने का है। रायपुर पुलिस और एफएसएल की टीम घटना की जांच कर रही है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि यह महज एक दुर्घटना है या किसी साजिश के तहत फाइलों को नष्ट किया गया है।अब सारा खुलासा जांच के बाद ही सामने आएगा।

इस मामले में CMSCL के पीएस एल्मा आईएएस का कहना है कि इस आग में ऐसा कोई भी नुकसान नही हुआ है।आग केवल एक कम्प्यूटर और सीपीओ में लगी थी।इस आग में विभाग का ऐसा कोई भी दस्तावेज नही जला है।हमने इस दुर्घटना के बाद अपनी ओर से जांच की है जिसमे हमे सभी दस्तावेज सुरक्षित मिले है।यह आग केवल एक टेबल में रखे कम्प्यूटर पर लगी थी।

अब इस आग का  वास्तविक कारण क्या था।इस आग से किसको फायदा हुआ और किसको नुकसान? यह जांच का विषय है।वैसे भी आज कल सरकारी कार्यालय में आग लगना आम बात हो गयी है।वैसे इन मामलों में जरूरी दस्तावेज ही जलते है।अब इस कम्प्यूटर में क्या डाटा था इसकी जांच होने से बड़ा खुलासा सामने आ सकता है।

 

Anil Mishra

Related Articles

Back to top button