*धीवर समाज अभनपुर के नवीन भवन का हुआ लोकार्पण, मोबाइल हमारे सुविधा का साधन है सुख चैन छीनने का नहीं – अशोक बजाज*
छत्तीसगढ़ उजाला

रायपुर (छत्तीसगढ़ उजाला)। जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष एवं भाजपा प्रदेश कार्यालय मंत्री अशोक बजाज ने सांसद निधि से निर्मित धीवर समाज अभनपुर परगना के नवीन भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि धीवर समाज सदैव आत्मनिर्भर एवं स्वावलंबी रहा है. समाज के लोग अब प्रशासनिक, व्यावसायिक व राजनैतिक क्षेत्र में भी अपनी विशिष्ठ पहचान बना चुके है. समाज की जागरुक ही आर्थिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त कर रही हैं। श्री बजाज ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सदैव ढीमर समाज के साथ था, साथ है और भविष्य में भी साथ रहेगी। उन्होंने आगे कहा कि नई पीढ़ी को मोबाइल की बुरी लत से बचाना होगा, मोबाइल हमारे सुविधा का साधन है सुख चैन छीनने का नहीं। यदि इसका दुरुपयोग होगा तो समाज में व्याधि बढ़ेगी। धीवर समाज अभनपुर द्वारा इस अवसर पर निषादराज जयंती समारोह का आयोजन किया गया । इसके पूर्व समाज द्वारा भगवान राम की झांकी के साथ नगर में विशाल शोभा यात्रा निकाली गई जो शहर के विभिन्न मार्गो से गुजरते हुए सामाजिक भवन पहुंची। शोभा यात्रा का नगरवासियों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।




