छत्तीसगढराज्य

*अभिभावक का आरोप, बच्चों की पढ़ाई नहीं हो रही, शिक्षिका ने कहा, बच्चे पीटने की अनुमति दो ठीक कर दूंगी*

छत्तीसगढ़ उजाला

 

दंतेवाड़ा (छत्तीसगढ़ उजाला)। आदिवासी क्षेत्र दंतेवाड़ा में निर्मल निकेतन स्कूल कारली में बच्चों की शिक्षा में खिलवाड़ का मामला सामने आया है। जहां अभिभावक ने बच्चों को सही तरह से नहीं पढ़ाने का आरोप लगाते हुए प्रशासन को शिकायत की है। मामले में जिला प्रशासन ने स्कूल को नोटिस थमा दिया है। बात दें स्कूल में सही तरह से पढ़ाई न होने, ब्लैक बोर्ड पर बच्चों को नहीं पढ़ाने, कंप्यूटर क्लासेज नहीं लेने जैसी शिकायत शिक्षक से की। तो शिक्षक अभद्रता करते हुए अभिभावकों से बच्चों को पीटने की अनुमति मांगने लगी। शिक्षक का कहना था कि एक बच्चों को पीटने की अनुमति का एक लेटर दो तो उन्हें ठीक कर देंगी। इधर पढ़ाई से जुड़ी शिकायतों पर भी शिक्षक बिफर बड़ी और अधिक फीस वसूली को लेकर अभद्रता करने लगी। मामले की शिकायत अभिभावकों ने जिला प्रशासन को की, जिसमें बच्चों को सही तरह से नहीं पढ़ाने, कॉपी जांचने में लापरवाही, कंप्यूटर प्रशिक्षण सही तरह से ना देने जैसे कई गंभीर आरोप आगे गए हैं। जहां स्कूल को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। जिस तरह से बड़ी लापरवाही का मामला सामने आ रहा है। स्कूल प्रबंधन शिकायत को लेकर कुछ कहने से बचता नजर आ रहा है। इधर पूरे मामले डीईओ प्रमोद ठाकुर ने बताया कि शिकायत हुई है। यह बच्चों की शिक्षा में लापरवाही का मामला है। स्कूल प्रबंधन से जवाब मांगा गया है। यदि लापरवाही हुई है तो कार्रवाई होगी।

Related Articles

Back to top button