ब्रेकिंग न्यूज

बाल्को मेडिकल सेंटर ने मध्य भारत में उन्नत कैंसर उपचार को दी नई मजबूती
आठ वर्षों में 65 हजार से अधिक मरीजों का इलाज, किफायती और आधुनिक कैंसर केयर की मिसाल बना बीएमसी


रायपुर(छत्तीसगढ़ उजाला)
विश्व कैंसर दिवस से पहले, वेदांता लिमिटेड ने बाल्को मेडिकल सेंटर (बीएमसी) के माध्यम से मध्य भारत में कैंसर उपचार के इकोसिस्टम को मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में स्थित 170 बिस्तरों वाला अत्याधुनिक यह कैंसर अस्पताल आज उन्नत, क्यूरेटिव और किफायती ऑन्कोलॉजी केयर का प्रमुख केंद्र बन चुका है।
वर्ष 2018 में शुरू हुए बाल्को मेडिकल सेंटर ने अब तक लगभग 65,000 कैंसर मरीजों का सफल उपचार, 12,000 से अधिक बड़ी सर्जरी और 80,000 से ज्यादा कीमोथेरेपी सेशन पूरे किए हैं। यह उपलब्धियां सेंटर की मजबूत क्लिनिकल क्षमता और सुलभ स्वास्थ्य सेवा के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं।
संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्यों के अनुरूप पहल
संयुक्त राष्ट्र के तीसरे सतत विकास लक्ष्य — अच्छी सेहत और तंदुरुस्ती — के अनुरूप कार्य करते हुए बीएमसी उन्नत डायग्नोस्टिक और थेरप्यूटिक सुविधाओं के जरिए कैंसर केयर में मौजूद क्षेत्रीय असमानताओं को दूर कर रहा है। खासकर मध्य भारत जैसे क्षेत्रों में, जहां अब तक उन्नत कैंसर उपचार के लिए महानगरों पर निर्भरता रही है, बीएमसी ने स्थानीय स्तर पर उच्च गुणवत्ता की चिकित्सा उपलब्ध कराई है।
जटिल सर्जरी में भी हासिल की विशेषज्ञता
बीएमसी ने हाल ही में ऑन्कोलॉजी की सबसे जटिल सर्जरियों में से एक —
‘व्हिपल पैंक्रियाटिकोडुओडेनेक्टॉमी विद पोर्टल वेन रिसेक्शन’ — को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। यह सर्जरी 42 वर्षीय मरीज पर की गई, जो बॉर्डरलाइन रिसेक्टेबल पैंक्रियाटिक कैंसर से पीड़ित था। यह प्रक्रिया सामान्यतः दुनिया के चुनिंदा सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों में ही संभव होती है।
जागरूकता और समय पर जांच पर विशेष फोकस
विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर वेदांता मेडिकल रिसर्च फाउंडेशन की चेयरपर्सन सुश्री ज्योति अग्रवाल ने कहा,
“कैंसर के बोझ को कम करने के लिए जागरूकता, समय पर पहचान और त्वरित उपचार सबसे प्रभावी उपाय हैं। बाल्को मेडिकल सेंटर के माध्यम से हम गुणवत्तापूर्ण कैंसर केयर को समुदायों के करीब ला रहे हैं।”
वहीं, वीएमआरएफ की मेडिकल डायरेक्टर डॉ. भावना सिरोही ने कहा,-“समय पर डायग्नोसिस और सही निर्णय कैंसर के नतीजों को बेहतर बनाते हैं। हमारा फोकस क्लिनिकल एक्सीलेंस के साथ-साथ सामुदायिक जुड़ाव पर भी है।”
स्क्रीनिंग कैंप और विशेष स्वास्थ्य पैकेज
विश्व कैंसर दिवस के तहत बीएमसी ने छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों में कैंसर स्क्रीनिंग कैंप, जागरूकता कार्यक्रम और ‘नॉलेज इज़ पावर’ वेबिनार का आयोजन किया।इसके अलावा, 1 से 7 फरवरी 2026 तक विशेष स्वास्थ्य स्क्रीनिंग पैकेज पर 20 प्रतिशत की छूट की घोषणा की गई है, जिससे शुरुआती जांच को प्रोत्साहन मिल सके।
समग्र देखभाल का मॉडल
बाल्को मेडिकल सेंटर में कैंसर उपचार के साथ-साथ मरीजों को मनोवैज्ञानिक सहयोग, पोषण परामर्श, फिजियोथेरेपी और पेशेंट सपोर्ट ग्रुप्स की सुविधा भी दी जाती है। जागरूकता चर्चाओं, स्वास्थ्य शिविरों और वेबिनार के जरिए सेंटर विद्यार्थियों, कामकाजी पेशेवरों और आम नागरिकों से निरंतर जुड़ा हुआ है।
वेदांता मेडिकल रिसर्च फाउंडेशन के तहत संचालित बाल्को मेडिकल सेंटर आज न केवल मध्य भारत में कैंसर के खिलाफ लड़ाई का मजबूत स्तंभ बन चुका है, बल्कि लाखों लोगों के लिए बेहतर और स्वस्थ भविष्य की उम्मीद भी।

प्रशांत गौतम

Related Articles

Back to top button