बिलासपुर

*व्हाट्सएप पर ब्लॉक करना प्रेमी को पड़ा भारी, नाराज प्रेमिका ने चाकू गोंद कर दी हत्या*

छत्तीसगढ़ उजाला

 

बिलासपुर (छत्तीसगढ़ उजाला)। मंगला के शिक्षक कालोनी में किराए पर रहने वाले युवक ने अपनी प्रेमिका को वाट्सएप पर ब्लाक कर दिया। इससे नाराज प्रेमिका मंगलवार की सुबह प्रेमी के रूम पर पहुंची। उसने ब्लॉक करने की बात को लेकर प्रेमी के सीने पर चाकू से वार कर दिया। एक ही वार में युवक की मौत हो गई। इधर शोर सुनकर दूसरे कमरे में रहने वाले लड़के वहां पहुंचे। युवकों ने युवती को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस अब इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

रतनपुर क्षेत्र के कर्रा में रहने वाले कामता प्रसाद मधुकर (25) एक होटल में काम करते थे। करीब एक साल से उनकी पहचान और प्रेम प्रसंग कुदुदंड में रहने वाली श्रुति सूर्यवंशी से थी। दोनों मोबाइल पर लंबे समय तक बात किया करते थे। पिछले कुछ दिनों से दोनों के बीच शादी को लेकर विवाद चल रहा था। इससे परेशान होकर सोमवार को कामता ने श्रुति को वाट्सएप पर ब्लाक कर दिया। इससे युवती और नाराज हो गई।

मंगलवार की सुबह वह सीधे कामता के रूम पर पहुंच गई। उसने कामता को वाट्सएप से ब्लाक हटाने के लिए कहा। युवक ने जब मना किया तो वह चीखते हुए मोबाइल लूटने का प्रयास करने लगी। जब मोबाइल नहीं लूट पाई तो उसने चाकू उठाकर कामता के सीने पर वार कर दिया। एक ही वार में युवक बेड पर गिरकर तड़पने लगा। इधर शोर सुनकर दूसरे कमरे में रह रहे युवक भी वहां पहुंच गए।

कुछ ही देर में कामता की मौत हो गई। युवकों ने युवती को पकड़कर घटना की सूचना पुलिस को दी। इस पर पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने युवती को हिरासत में लेकर शव कब्जे में ले लिया। घटना की सूचना पर युवक और युवती के स्वजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस की टीम आसपास रहने वालों से पूछताछ कर रही है।

Related Articles

Back to top button