बिलासपुर

*गायब पति को ढूंढने से बनाया परिचय; प्यार का इजहार फिर किया मुंह काला, दुष्कर्म करने वाला धार्मिक संगठन का कथित नेता गया जेल*

छत्तीसगढ़ उजाला

 

बिलासपुर (छत्तीसगढ़ उजाला)। शादी का झांसा देकर महिला के साथ दुष्कर्म करने वाला धार्मिक संगठन का कथित नेता जेल गया। आरोपी ने पीड़िता के गायब पति को ढूंढने में मदद के बहाने परिचय बढ़ाया और डरा धमकाकर शारीरिक संबंध बनाने लगा। आरोपी राजकिशोर नगर के शक्ति चौक निवासी आरोपी राजीव शर्मा पिता रामेंद्र प्रसाद शर्मा (42) खुद को धार्मिक संगठन का पदाधिकारी बताकर गाड़ी में पदनाम का प्लेट लगवाकर घूमता था। पीड़िता ने 12 जनवरी को उसके खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

महिला की 2003 में शादी हुई थी और दो बच्चे हैं। उसका पति वर्तमान में गायब है। वह उसकी तलाश कर रही थी। इसी बीच सहेली के माध्यम से राजीव शर्मा से उसकी पहचान हुई। उसने महिला के पति को ढूंढने में मदद करने का भरोसा दिलाया और मोबाइल से बातचीत करने लगा, मिलता- जुलता भी रहा।

बातचीत के दौरान उसने महिला की परिस्थितियों का फायदा उठाया और प्रेम का इजहार कर पत्नी बनाकर रखने का झांसा दिया। महिला उसपर भरोसा करने लगी। आरोपी राजीव विश्व हिंदू परिषद के प्रांत मंत्री पूर्णेद्र सिन्हा ने कहा है कि दुष्कर्म के आरोपी राजीव शर्मा का उनके संगठन से कोई नाता नहीं और न ही वह किसी पद में है।

विश्व हिंदु परिषद के विभाग मंत्री राजीव शर्मा अलग व्यक्ति है। उनकी कर्तव्यनिष्ठा, सामाजिक प्रतिबद्धता एवं धर्मपरायण आचरण के प्रति विहिप पूर्णतः आश्वस्त है और उन्हें अपना अडिग समर्थन प्रदान करता है। विहिप के कार्यकर्ता कड़े वैचारिक नैतिक व संस्कारात्मक प्रशिक्षण से गुजरकर समाज सेवा के लिए आते हैं। संगठन में अनुशासन, नैतिकता व आचरण सर्वोपरि है। किसी भी प्रकार के असामाजिक कृत्य संगठन में न स्वीकार है और ना ही क्षमा योग्य है। दोनों एक ही नाम के अलग व्यक्ति हैं।

Related Articles

Back to top button