ब्रेकिंग न्यूज

कवयित्री मेघा मनोज अग्रवाल को ‘नारी रत्न सम्मान’ से नवाजा गया


जबलपुर(छत्तीसगढ़ उजाला)
नागपुर की सुप्रसिद्ध कवयित्री एवं समाजसेविका मेघा मनोज अग्रवाल को हिंदी साहित्य, समाजसेवा और उनकी बहुमुखी प्रतिभा के लिए राज्यस्तरीय ‘नारी रत्न सम्मान’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें देवरी में आयोजित भव्य समारोह में श्याम बहुउद्देशीय विकास संस्था के संस्थापक डॉ. घनश्याम निखाडे के करकमलों से प्रदान किया गया। इस उपलब्धि से नागपुर सहित साहित्य जगत में हर्ष की लहर है।
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्याम महाजन बहुउद्देशीय विकास संस्था, मां धुकेश्वरी मंदिर ट्रस्ट एवं देवरी तालुका पत्रकार संघ के संयुक्त तत्वावधान में गौरव पुरस्कार सम्मान समारोह–2026 का आयोजन 4 जनवरी को धुकेश्वरी मंदिर सभागृह, देवरी में किया गया। समारोह में विभिन्न 13 क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले 13 विशिष्ट व्यक्तियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में कृषि भूषण, आदर्श शिक्षिका, शिक्षक रत्न, दर्पण पत्रकारिता, समाज भूषण, नारी रत्न, ग्राम समाज भूषण (आदर्श सरपंच), सहकार भूषण, प्रशंसा रत्न, भारतीय संस्कृति रक्षक एवं सेवाभाव भूषण जैसे प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान किए गए। सभी सम्मानितों को श्रीफल, शॉल, स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस सम्मान समारोह का उद्घाटन जिला अधिकारी प्रदीप नायर एवं अध्यक्षता श्री नामदेव राव किरसान ने की। प्रमुख अतिथियों में पूर्व विधायक सहसराम कोरोटे, उपविभागीय पुलिस अधिकारी विवेक पाटील, नगर अध्यक्ष संजु उईके, धुकेश्वरी मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष एडवोकेट प्रशांत संगीडवार, उद्योगपति शैकी सहित अनेक गणमान्य अधिकारी एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में जनमानस की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। इस अवसर पर प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा के संस्थापक कवि संगम त्रिपाठी ने मेघा अग्रवाल को बधाई देते हुए उनके द्वारा हिंदी साहित्य के क्षेत्र में किए जा रहे निरंतर एवं सराहनीय योगदान की प्रशंसा की।

प्रशांत गौतम

Related Articles

Back to top button