बिलासपुर

*बिलासपुर प्रेस क्लब का चुनाव : विकास पैनल के प्रत्याशी बने पदाधिकारी, अजीत मिश्रा अध्यक्ष, संदीप सचिव, किशोर कोषाध्यक्ष चयनित हुए*

छत्तीसगढ़ उजाला

 

बिलासपुर (छत्तीसगढ़ उजाला)। बिलासपुर प्रेस क्लब का चुनाव रविवार को राघवेंद्र राव सभा में हुआ। इसमें विकास पैनल के सभी छह प्रत्याशी ने एकतरफा जीत दर्ज की। चुनाव का संचालन फर्म्स सोसायटी के उप पंजीयक और चुनाव अधिकारी की देखरेख में हुआ। कुल 447 वैध मतदाताओं में से 386 ने मतदान में भाग लिया।

चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए विकास पैनल के अजित मिश्रा ने 204 मतों के साथ 62 वोटों से जीत दर्ज की। वहीं उपाध्यक्ष पद पर विजय क्रांति तिवारी ने 63 वोटों से जीत हासिल की। उन्हें 193 मत मिले। वहीं सचिव पद पर संदीप करिहार को 189 वोट मिले और उन्होंने 26 वोटों से जीत दर्ज की। कोषाध्यक्ष पद पर किशोर कुमार सिंह को 189 वोट मिले और वे 82 मतों से विजयी रहे। सह सचिव पद के लिए विकास पैनल के हरिकिशन गंगवानी को सबसे अधिक 156 वोट मिले और 10 वोटों से जीतने में कामयाब रहे। कार्यकारिणी सदस्य पद पर कैलाश यादव को 208 वोट मिले। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी को 72 वोटों से हराया। चुनाव परिणाम की घोषणा के बाद, सोमवार को प्रशासन द्वारा विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button