गौरेला पेंड्रा मरवाही

बिहार चुनाव में एनडीए की शानदार जीत पर पेंड्रा में जश्न का माहौल — भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाला विजय जुलूस, ढोल-ताशों और आतिशबाज़ी से गूंजा दुर्गा चौक



जी.पी. एम. (छत्तीसगढ़ उजाला)-बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम घोषित होते ही पूरे पेंड्रा क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ गई। एनडीए की ऐतिहासिक जीत पर कार्यकर्ताओं ने ढोल-ताशों, आतिशबाज़ी और मिठाइयाँ बाँटकर ज़ोरदार जश्न मनाया। पेंड्रा मंडल द्वारा मंडल अध्यक्ष रमेश तिवारी के नेतृत्व में भव्य विजय जुलूस निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने शामिल होकर जीत की खुशी साझा की।

जैसे ही परिणामों की घोषणा हुई, भाजपा कार्यकर्ता दुर्गा चौक में एकत्र हुए। विजय के नारों की गूंज, फटते पटाखे और ढोल की थाप से पूरा क्षेत्र उत्सवमय हो उठा। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी।

मंडल अध्यक्ष रमेश तिवारी ने कहा,
“यह बिहार की जीत है, विकास की जीत है। मतदाताओं ने जाति-पात के बजाय विकास को चुनकर यह संदेश दिया है कि जनता सुशासन के पक्ष में है।”

वहीं युवा भाजपा नेता सौरभ साहू ने कहा,


“यह परिणाम अमित शाह जी की राजनीतिक कुशलता का प्रमाण है। बिहार की यह जीत आने वाले समय में बंगाल विजय की दिशा भी तय करेगी।”

कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहे —


जिला अध्यक्ष लाल जी यादव, जिलाउपाध्यक्ष नीरज जैन व जिला पंचायत उपाध्यक्ष उपेंद्र बहादुर सिंह, मंडल महामंत्री एवं नगर पालिका उपाध्यक्ष शरद गुप्ता, पार्षद मनीष श्रीवास, पार्षद देवी सिंह, किसान मोर्चा अध्यक्ष देवशरण राठौर सहित भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता।

विजय जुलूस में शामिल रहे —


भूतपूर्व मंडल अध्यक्ष भूधर सोनी, अरुण तिवारी, आदित्य पांडे, लखन राठौर, डॉ. दिलीप राय, आनंद साहू, श्रीकांत चतुर्वेदी, निर्माण जायसवाल, विमल मिश्रा, अजय राय, शशांक गुप्ता, केपी जायसवाल, विनोद शुक्ला, विजय लाल साहू, कमलेश चौधरी, राम बहादुर सिंह, पवन माझी, सुनीता राठौर, मीनाक्षी यादव, दुर्गी कॉल, विभा नरहेल, डॉ. प्रवीण राय, हीरालाल जैन, विशाल साहू, राम मिलन सोनी और सुनंद राम चौधरी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता।

पेंड्रा में हुआ यह भव्य उत्सव भाजपा कार्यकर्ताओं के उत्साह और बिहार की ऐतिहासिक जीत के प्रति जनता के विश्वास का प्रतीक रहा।

प्रशांत गौतम

Related Articles

Back to top button