*भाजपाध्यक्ष किरण देव ने बजाया तबला, टाउन हाल में पीएम मोदी के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी का किया अवलोकन*
छत्तीसगढ़ उजाला

रायपुर (छत्तीसगढ़ उजाला)। कलेक्ट्रेट स्थित टाउन हाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी का भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव एवं उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा ने अवलोकन किया। इस दौरान टाउनहॉल में छत्तीसगढ़ हार्मोनिका क्लब रायपुर द्वारा योग एवं संगीत चिकित्सा पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम चल रहा था। यह क्लब एक विशिष्ट संगीत एवं सांस्कृतिक संस्था है, जिसमें केवल मुख से बजने वाले विभिन्न वाद्य यंत्रों के माध्यम से चिकित्सा के लिए जनजागरण किया जाता है। उनकी प्रस्तुति देखकर श्री किरण देव के अंदर का कलाकार जागृत हुआ। उन्होंने मंच में जाकर तबला बजाया तथा एक गीत भी गया। फिर क्या था मंत्री टंकराम वर्मा ने भी माइक थामा और उपस्थित लोगों को एक गीत सुनाया। इस अवसर पर भाजपा वरिष्ठ नेता अशोक बजाज, जिला भाजपा के अध्यक्ष रमेश ठाकुर, जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल, मितुल कोठारी, सत्यम दुआ, अकबर अली, अमित मैसेरी, संजू सिंह ठाकुर एवं नवीन शर्मा सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।




