गौरेला पेंड्रा मरवाही

विहिप मातृशक्ति एवं दुर्गावाहिनी द्वारा *महामृत्युंजय मंत्रोच्चार और भजन कीर्तन से गूँजा गणेश छठ का पर्व

गणेश जी की छठी के पावन अवसर पर जिला अध्यक्ष हर्ष छाबरिया जी के नेतृत्व में, सत्संग प्रमुख संतोषी गोस्वामी जी, ऊषा गुप्ता, दुर्गा वाहिनी सहसंयोजिका कशिश साहू, गिरिजेश गुप्ता,द्वारा बाजार पारा,डाइट कॉलोनी अमरपुर शिव मन्दिर, माताचौरा, प्रखंड मरवाही,एवं बचरवार में भव्य भजन कीर्तन एवं धार्मिक आयोजन संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ महामृत्युंजय मंत्र की गूंज और चंदन से बने गणेश जी के तिलक पूजन के साथ किया गया। मंत्रोच्चार और दीप प्रज्वलन से सम्पूर्ण वातावरण भक्ति, श्रद्धा और सकारात्मक ऊर्जा से आलोकित हो उठा।

भजन की मधुर धुनों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। मातृशक्ति सदस्य गरीमा जी एवं संस्कार केंद्र की बालिका मीनू का जन्म दिवस भी विशेष रूप से मनाया गया। इस अवसर पर दीप यज्ञ कर उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और मंगलमय जीवन की कामना की गई।

भजन कीर्तन, दीप यज्ञ और मंत्रोच्चारण के संगम से पूरे आयोजन स्थल पर अद्भुत आध्यात्मिक वातावरण बना। बड़ी संख्या में मातृशक्ति सदस्य, कार्यकर्ता, संस्कार केंद्र की बालिकाएँ और श्रद्धालुजन इस भव्य आयोजन में सम्मिलित होकर गणपति बप्पा से सुख, समृद्धि और जीवन की मंगलकामना की।

🔸 “गणपति बप्पा के चरणों में भक्ति, दीप यज्ञ से जीवन में शक्ति”

प्रशांत गौतम

Related Articles

Back to top button