छत्तीसगढ

*प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज का रवीन्द्र चौबे पर तंज…..महाज्ञानी नेता बताने पर कांग्रेस का आपसी विवाद आया सामने…..*

‘वो महाज्ञानी नेता हैं’, अपनी ही पार्टी के दिग्गज नेता पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का तंज, भूपेश बघेल को लेकर दिया था बयान….कांग्रेस के आपसी झगड़े पर भाजपा की चुटकी…..

रायपुर छत्तीसगढ़ उजाला:

छत्तीसगढ़ कांग्रेस के कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री रवीन्द्र चौबे की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। रवीन्द्र चौबे ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के समर्थन में जो बयान दिया था उसे लेकर कांग्रेस दो खेमों में बंट गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के बयान के बाद माना जा रहा है कि उनके खिलाफ कार्रवाई हो सकती है। बता दें कि रवीन्द्र चौबे ने कहा कि था कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस का नेतृत्व भूपेश बघेल को करना चाहिए।

 पूर्व मंत्री रवीन्द्र चौबे के बयान से आपसी द्वंद आया नज़र

प्रदेश कांग्रेस में जारी अंदरूनी खींचतान की के बीच पूर्व मंत्री रवींद्र चौबे ने कहा कि मीडिया में चल रही बातें भ्रामक और तथ्यहीन हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज को पूरे प्रदेश के कांग्रेसजनों का समर्थन है और वे लगातार भाजपा सरकार के खिलाफ मजबूती से लड़ाई लड़ रहे हैं। दरअसल पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्मदिन पर रविंद्र चौबे ने कहा था कि भूपेश बघेल पार्टी का नेतृत्व करें । उनका ये बयान सोशल मीडिया में वायरल हुआ था।

दीपक बैज ने चौबे को कहा था महाज्ञानी

रवीन्द्र चौबे का बयान सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष बैज ने तंज किया था। उन्होंने रवीन्द्र चौबे को महाज्ञानी नेता कहा था। मंगलवार को मीडिया से चर्चा करते हुए दीपक बैज ने कहा पार्टी से बड़ा कोई व्यक्ति नहीं है। रवीन्द्र चौबे के बयान पर उन्होंने कहा कि पार्टी अपने स्तर पर निर्णय लेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कलेक्टिव लीडरशिप के साथ प्रदेश में सत्ता के खिलाफ लड़ाई लड़ने की बात कही थी।जानकारी के अनुसार, रवीन्द्र चौबे के खिलाफ कार्रवाही होती है या नहीं इसका फैसला पार्टी के अनुशासन समिति की बैठक में होगा। दीपक बैज ने भी साफ किया है बयान को बैठक में रखा जाएगा उसके बाद उस पर फैसला किया जाएगा।

भाजपा ने कांग्रेस के आपसी विवाद पर किया हमला

रवीन्द्र चौबे के बयान और कांग्रेस की कलह को लेकर राज्य के उपमुख्यमंत्री  अरुण साव ने कहा कि कांग्रेस के नेता पहले भी आपस में लड़ते थे और अब भी लड़ रहे हैं। कांग्रेस नेताओं की लड़ाई का मजा जनता ले रही है।उनका आपसी झगड़ा अब जनता भी देख रही हैं.

Anil Mishra

Related Articles

Back to top button