*सफ़र में हुई दोस्ती : हमसफ़र बनाने का वादा कर किया मुंह काला, पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने किया गिरफ्तार*
छत्तीसगढ़ उजाला

रायपुर (छत्तीसगढ़ उजाला)। राजधानी रायपुर में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दोनों की दोस्ती ट्रेवलिंग के दौरान टाटीबंध चौक में हुई थी। धीरे-धीरे दोस्ती गहरी हो गई। इस बीच युवक ने एक होटल में शादी का वादा कर युवती से दुष्कर्म किया। इसके बाद युवक शादी से मुकर गया। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी भगवान यादव मध्य प्रदेश के इंदौर का रहने वाला है। युवती भिलाई निवासी है। पीड़िता ने पुलिस को बताई कि अगस्त 2024 में ट्रेवलिंग के दौरान उसकी मुलाकात टाटीबंध चौक में हुई थी।
जिसके बाद से दोनों के बीच दोस्ती बढ़ने लगी। इस बीच आरोपी ने पीड़िता से शादी का वादा किया। मिलने के लिए होटल में बुलाया। इस बीच उसने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद आरोपी शादी से मुकर गया। मामले में आरोपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।