
महिला दिवस पर जेसीआई रायपुर नोबल का महिला सशक्तिकरण के लिए – शक्ति मंथन कार्यक्रम का आयोजन
स्थान: वृंदावन हॉल, रायपुर
तारीख: 7 मार्च 2025
समय: दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक
रायपुर, जेसीआई रायपुर नोबल (JCI Raipur Noble) द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2025 के उपलक्ष्य में एक विशेष कार्यक्रम शक्ति मंथन का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त, आत्मनिर्भर और प्रेरित करना है, जिसमें रायपुर की 200 से अधिक महिलाओं की भागीदारी रहेगी।
कार्यक्रम की मुख्य विशेषताएँ:
कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण और व्यक्तिगत विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञ प्रशिक्षकों द्वारा सत्र आयोजित किए जाएंगे:
1. घर से कमाई – गृहिणियों के लिए बिजनेस के अवसर
ट्रेनर: पूनम मंत्री
2. मेनिफेस्टेशन मेथड – सोच की शक्ति से सफलता
ट्रेनर: हरीश मंत्री
3. तथास्तु– सफलता प्राप्ति का मार्ग
ट्रेनर: आंचल पंजवानी
4. कार्य और जीवन में संतुलन – वर्क-लाइफ बैलेंस तकनीक
मुख्य अतिथि: राजेश अग्रवाल जी द्वारा
अन्य आकर्षण:
1. नोबल वुमन एंटरप्रेन्योर अचीवर 2025 सम्मान
कार्यक्रम के दौरान महिला उद्यमियों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए नोबल वुमन एंटरप्रेन्योर अचीवर 2025 पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान उन महिलाओं को दिया जाएगा, जिन्होंने अपने व्यवसाय के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाया है।
2. 20 महिला सामाजिक संगठनों का सहयोग
इस आयोजन में रायपुर शहर की 20 महिला सामाजिक संस्थाओं की महिलाएं भाग लेंगी , जो इसे और अधिक प्रभावी और व्यापक बनाएगा।
अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें:
जेसी धनश्री भट्ट (अध्यक्ष – JCI Raipur Noble) – 83197-16585
जेसी सुलभा पांडेय (डायरेक्टर, वुमन एम्पावरमेंट – JCI Raipur Noble) – 99260-11183
For any further details, Please contact :
Jc Sulbha Pandey
Director- Women Empowerment
JCI Raipur Noble
93011-41415/ 99260-11183
With Warm Regards,
Jc Dhanshree Bhatt
President -JCI Raipur Noble
83197-16585/ 84350-00334