बिलासपुरब्रेकिंग न्यूज

जयरामनगर मोड़ पर बेखौफ चल रहा अवैध कबाड़ का कारोबार, जिम्मेदार विभागों की चुप्पी पर उठे सवाल सिद्धी विनायक लॉज के बगल में मुख्य मार्ग पर खुलेआम कबाड़ की खरीद-बिक्री का आरोप, चोरी की मोटरसाइकिल और अन्य संदिग्ध सामान खरीदे जाने की भी चर्चा

छत्तीसगढ़ उजाला - 8909144444

 

बिलासपुर (छत्तीसगढ़ उजाला)। बिलासपुर जिले के मस्तूरी क्षेत्र अंतर्गत जयरामनगर मोड़ में मुख्य मार्ग पर अवैध कबाड़ कारोबार का मामला सामने आया है। स्थानीय स्तर पर मिली जानकारी के अनुसार, सिद्धी विनायक लॉज के बगल में कथित रूप से बड़े पैमाने पर कबाड़ की खरीद-बिक्री का कारोबार खुलेआम संचालित किया जा रहा है। मुख्य सड़क से लगे इस स्थान पर कबाड़ का व्यापार होने के बावजूद जिम्मेदार विभागों की निगरानी और कार्रवाई को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

oplus_32

बताया जा रहा है कि यहां लोहे की पुरानी सामग्री के साथ मोटरसाइकिल, साइकिल, कूलर, अलमारी सहित अन्य धातु से बनी वस्तुओं की खरीद-बिक्री की जाती है। इनमें चोरी की मोटरसाइकिल और अन्य चोरी की संपत्ति भी खरीदे जाने के आरोप लगाए जा रहे हैं। हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है।

oplus_32

चोरी के सामान की खरीद-बिक्री पर जांच जरूरी

यदि कबाड़ कारोबार की आड़ में चोरी की संपत्ति खरीदी या बेची जा रही है, तो यह गंभीर मामला है। ऐसे में पुलिस और संबंधित विभागों द्वारा कबाड़ दुकान में रखे सामान के स्रोत, खरीद-बिक्री के दस्तावेज तथा संचालक की वैधता की जांच की जानी चाहिए।

 

प्रशासन की निगरानी पर उठे सवाल

मुख्य मार्ग पर संचालित इस कारोबार को लेकर स्थानीय लोगों के बीच चर्चा है कि आखिर संबंधित विभागों की नजर इस गतिविधि पर क्यों नहीं पड़ रही है? क्या कबाड़ कारोबार के संचालन के लिए आवश्यक अनुमति और दस्तावेज उपलब्ध हैं? क्या खरीदे जाने वाले सामान का रिकॉर्ड रखा जा रहा है?

अब देखना होगा कि मस्तूरी पुलिस और संबंधित प्रशासन इस मामले को कितनी गंभीरता से लेते हैं और जयरामनगर मोड़ स्थित कथित कबाड़ कारोबार की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई करते हैं या नहीं।

Related Articles

Back to top button