ब्रेकिंग न्यूज

गोपाष्टमी पर अटल वाटिका में विधि-विधान से हुआ गौ पूजन, गौ सेवकों का किया गया सम्मान

मां अंजना गौ सेवा समिति एवं विश्व हिंदू परिषद के संयुक्त आयोजन में उमड़ी श्रद्धालुओं की सहभागिता, श्रीफल और भगवा गमछा भेंटकर गौ सेवकों को किया सम्मानित

बिलासपुर(छत्तीसगढ़ उजाला)-गोपाष्टमी के पावन अवसर पर बिलासपुर के टिकरापारा स्थित अटल वाटिका में मां अंजना गौ सेवा समिति एवं विश्व हिंदू परिषद के संयुक्त तत्वावधान में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी गौ पूजन कार्यक्रम श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर गौ माता का विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर समाज में गौ सेवा, संरक्षण और संवर्धन का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में मां अंजना गौ सेवा समिति के अध्यक्ष पवन निर्मलकर, उपाध्यक्ष अमृत यादव, सचिव विकास अवसरिया, कोषाध्यक्ष विवेक सिंह, सह सचिव किशन देवांगन सहित समिति के सदस्य राजकुमारी बघेल, सुनील यादव, मोहित यादव, ओमकार विश्वकर्मा, भौमिक बघेल, संतोष शर्मा, प्रवीण झा, दिलीप वाधवानी, दिगंबर निर्मलकर एवं बादल भाई उपस्थित रहे।

इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की भी विशेष सहभागिता रही। इनमें पवन निर्मलकर (जिला गौ सेवा प्रमुख, विश्व हिंदू परिषद), गौरव धनकर (जिला संयोजक, बजरंग दल), विक्रांत केशरवानी (जिला मंत्री, विश्व हिंदू परिषद), निखिल भोई (प्रखंड संयोजक), विवेक मिश्रा (प्रखंड संयोजक), सितेंद्र गोरख (प्रखंड गौ रक्षा प्रमुख), तुषार ठाकुर (प्रखंड गौ रक्षा प्रमुख) एवं अधिवक्ता सलभ दीक्षित सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए।

कार्यक्रम में पार्षद श्री कृष्णा रजक, पंकज सोनी, रोशन अवस्थी, दीपक प्रसून चतुर्वेदी, आचार्य संकल्प शुक्ला, सचिन आचार्य सहित बड़ी संख्या में मोहल्लेवासी भी मौजूद रहे। सभी ने गौ माता की पूजा-अर्चना कर गौ सेवा के प्रति अपनी आस्था और समर्पण व्यक्त किया।

कार्यक्रम का विशेष आकर्षण शनि गौसेवा धाम के समर्पित गौ सेवकों का सम्मान रहा। गौ सेवा के क्षेत्र में निरंतर योगदान देने वाले गुड्डा कौशिक, मयंक, शिवराज, ओमप्रकाश, समीर, आकाश, शिवा सूर्या एवं नानू सूर्या सहित अन्य गौ सेवकों को श्रीफल और भगवा गमछा भेंटकर सम्मानित किया गया। इस दौरान उनके सेवा कार्यों की सराहना करते हुए गौ संरक्षण के लिए इसी तरह समर्पित भाव से कार्य करते रहने का आह्वान किया गया।

आयोजन से जुड़े सदस्यों ने कहा कि गौ माता भारतीय संस्कृति, परंपरा और आस्था का अभिन्न अंग हैं। गौ सेवा केवल धार्मिक आस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि यह समाज की नैतिक जिम्मेदारी भी है। गौवंश का संरक्षण, संवर्धन और उनकी सेवा के लिए प्रत्येक व्यक्ति को आगे आना चाहिए।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने गौ माता की सेवा और संरक्षण का संकल्प लेते हुए समाज के लोगों से भी इस पुनीत कार्य में सहभागी बनने की अपील की।

 

प्रशांत गौतम

Related Articles

Back to top button