ब्रेकिंग न्यूज

चेन्नई में गूंजेगा छत्तीसगढ़ का दम! रायपुर के आर्यन और लक्ष्य का नेशनल वुशु चैंपियनशिप में चयन, अध्यक्ष अनिल मिश्रा ने दी शुभकामनाएं

28 अक्टूबर से चेन्नई में होगा मुकाबला, आर्यन मनहार और लक्ष्य करेंगे प्रदेश का प्रतिनिधित्व

रायपुर(छत्तीसगढ़ उजाला)-भारतीय वुशु संघ द्वारा आयोजित 25वीं राष्ट्रीय जूनियर वुशु चैंपियनशिप का आयोजन 28 अक्टूबर से 2 नवंबर 2026 तक चेन्नई (तमिलनाडु) के स्टेडियम में किया जाएगा। प्रतियोगिता में देश के 28 राज्यों के खिलाड़ी विभिन्न वजन वर्गों में ताउलू, सैंडा एवं शांग इवेंट में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

छत्तीसगढ़ वुशु संघ की टीम बिलासपुर से सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन के माध्यम से चेन्नई के लिए रवाना होगी। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए रायपुर जिले के दो खिलाड़ियों का चयन छत्तीसगढ़ की टीम में हुआ है। चयनित खिलाड़ियों में **आर्यन मनहार एवं लक्ष्य** शामिल हैं, जो राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

खिलाड़ियों के चयन पर रायपुर वुशु संघ के अध्यक्ष **अनिल मिश्रा** ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए दोनों खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इसके साथ ही संघ की उपाध्यक्ष पूजा जोशी, हेमंत पवार, अश्वनी राय, अब्दुल रहीम, प्रमोद शर्मा, अली सर सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।

इस संबंध में जानकारी रायपुर वुशु संघ के सचिव सुहैल हैदर ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी।

 

प्रशांत गौतम

Related Articles

Back to top button