छत्तीसगढछत्तीसगढ जनसंपर्क

‘विकसित भारत-जी राम जी’ से ग्राम पैरी में नाला पुनरुद्धार, दीपावली से पहले श्रमिकों को मिला रोजगार का संबल…..

रायपुर: ग्रामीण क्षेत्रों में जल संरक्षण, पर्यावरण संवर्धन और स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन के उद्देश्य से संचालित ’विकसित भारत-जी राम जी’ ग्रामीणों के लिए आर्थिक संबल का सशक्त माध्यम बन रही है। बालोद जिले के गुण्डरदेही विकासखण्ड के अंतर्गत ग्राम पंचायत पैरी में स्थित मौसमी नाले में 350 मीटर का पुनरुद्धार कार्य कराया जा रहा है। दीपावली जैसे महत्वपूर्ण त्योहार से पूर्व गांव में ही काम मिलने से श्रमिक परिवारों में भारी उत्साह है।

125 दिन का रोजगार और 300 रुपए तक बढ़ी मजदूरी दर से मिला बड़ा लाभ

ग्राम पंचायत पैरी निवासी श्री कमल किशोर देशमुख ने खुशी व्यक्त करते हुए बताया कि ’वीबी- जीरामजी’ के तहत जल संरक्षण और पुनरुद्धार के कार्य होने से गांव का चौतरफा विकास हो रहा है। उन्होंने बताया कि पूर्व में जहां केवल 100 दिनों का रोजगार मिलता था, वहीं अब इसे बढ़ाकर 125 दिन कर दिया गया है। इसके साथ ही दैनिक मजदूरी दर भी 261 रुपए से बढ़कर 300 रुपए तक हो गई है, जिससे मजदूर परिवारों को सीधा आर्थिक लाभ पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि गांव में पक्के मकान, गलियों का सीमेंटीकरण, पौधरोपण और जल संरक्षण जैसे कार्यों से ग्रामीणों के जीवन में अभूतपूर्व सकारात्मक बदलाव आ रहा है।

350 मीटर नाले का जीर्णाेद्धार, 1011 मानव दिवसों के सृजन से ग्रामीणों के खिले चेहरे

कार्यस्थल पर काम कर रहीं ग्राम पैरी की महिला श्रमिक श्रीमती तामेश्वरी साहू एवं श्रीमती खोमिन यादव ने बताया कि नाला पुनरुद्धार के तहत पहले सप्ताह झाड़ियों व कचरे की साफ-सफाई की गई और अब गहरीकरण हेतु गोदी खुदाई का कार्य चल रहा है। उन्होंने बताया कि दीपावली से पहले गांव में ही रोजगार मिलने से उनकी आर्थिक चिंताएं दूर हो गई हैं। वहीं श्रीमती खोमिन यादव ने महतारी वंदन योजना का उल्लेख करते हुए बताया कि हर माह मिलने वाली 1000 रुपये की सहायता राशि से बच्चों की पढ़ाई-लिखाई में मदद मिल रही है और अब नाले में काम मिलने तथा मजदूरी भुगतान होने से वे दीपावली पर्व पूरी धूमधाम व हर्षाेल्लास से मना सकेंगी।

गांव में ही मिला आजीविका का सहारा

ग्रामीण श्री आशीष कुमार सिन्हा ने बताया कि सामान्यतः इस समय रोजगार गारंटी के कार्यों का अभाव रहता था, लेकिन शासन द्वारा समय से पूर्व नाला निर्माण व जीर्णाेद्धार कार्य स्वीकृत होने से ग्रामीणों को काम की तलाश में कहीं बाहर नहीं जाना पड़ रहा है। दीपावली त्योहार से पहले गांव में ही सम्मानजनक काम और समय पर निश्चित मजदूरी भुगतान ने मजदूरों के चेहरे पर मुस्कान ला दी है। इस कार्य से 1011 मानव दिवसों का रोजगार सृजित हो रहा है, जो स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती दे रहा है।

350 मीटर नाले का जीर्णाेद्धार, 1011 मानव दिवसों के सृजन से ग्रामीणों के खिले चेहरे

ग्राम पैरी के श्रमिक श्री कमल किशोर देशमुख, श्री आशीष कुमार सिन्हा, श्रीमती तामेश्वरी साहू और श्रीमती खोमिन यादव सहित सभी कामगारों ने दीपावली त्योहार से ठीक पहले रोजगार उपलब्ध कराने और गरीब परिवारों के जीवन में खुशहाली लाने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति सहृदय आभार व धन्यवाद प्रकट किया है।

News Desk

Related Articles

Back to top button