स्व. बी.के. पाण्डेय की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा आयोजित: विप्र समाज के प्रति उनके समर्पित सेवा कार्यों को किया गया याद, रुद्राक्ष का पौधा रोपित किया गया

बिलासपुर। कान्यकुब्ज ब्राह्मण विकास मंच छत्तीसगढ़ के संस्थापक प्रदेशाध्यक्ष स्व. बी.के. पाण्डेय की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन आशीर्वाद भवन, भगवान श्री परशुराम मंदिर परिसर, लोखंडी में किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित विप्रजनों ने स्व. पाण्डेय के समाज के प्रति समर्पित सेवाकार्यों, सक्रियता और योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने कहा कि स्व. बी.के. पाण्डेय ने विप्र समाज के हितों और संगठन को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य किया। समाज के प्रति उनकी सक्रियता और सेवा भावना सदैव स्मरणीय रहेगी। उनकी स्मृति को चिरस्थायी बनाए रखने के उद्देश्य से कार्यक्रम स्थल पर रुद्राक्ष के पौधे का रोपण भी किया गया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय धर्माचार्य दुर्गेश शर्मा, आदित्य त्रिपाठी, अनूप पाण्डेय, गोपाल तिवारी, मनोहर लाल मिश्र, राजेश पाण्डेय, दिनेश बाजपेयी, कमलेश मिश्र, करुणाशंकर अवस्थी, डॉ. रश्मि लता मिश्रा, रीतू पाण्डेय, प्रीति मिश्रा, रायपुर की किरण बाजपेयी, शिखा दुबे, कामना तिवारी, छत्तीसगढ़ी फिल्म कलाकार सुनील दत्त मिश्र, डॉ. विवेक बाजपेयी, अजीत शुक्ल, सुरेश मिश्र, अरुण शुक्ल, रज्जन अग्निहोत्री, श्याम तिवारी (दुर्ग), शाश्वत तिवारी, सुरेंद्र तिवारी, अमित तिवारी, संतोष दीक्षित, आलोक शुक्ल, रविन्द्र मिश्र, श्रवण शुक्ल, सुधीर दीक्षित (भिलाई नगर), रोहित बाजपेई, शिवा मिश्र, अरविन्द दीक्षित, राजेश शुक्ल, पवन तिवारी, जगदीश त्रिवेदी, बंकिम मिश्र, राजीव मिश्र, डॉ. राजीव अवस्थी, प्रभात मिश्र, मनोज शुक्ल, राजेन्द्र मिश्र, रमेश तिवारी, मनोज दीक्षित एवं आदित्य मिश्र सहित छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में विप्रजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की जानकारी कान्यकुब्ज ब्राह्मण विकास मंच छत्तीसगढ़ के प्रदेश संगठन सचिव पं. सुदेश दुबे साथी ने दी।



