स्कूल शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, DEO समेत कई अधिकारियों के तबादले
बिलासपुर-सरगुजा संभाग के संयुक्त संचालक बदले, कई जिलों को मिले नए जिला शिक्षा अधिकारी
रायपुर(छत्तीसगढ़ उजाला)-स्कूल शिक्षा विभाग में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। विभाग ने संयुक्त संचालक, जिला शिक्षा अधिकारी (DEO), प्राचार्य एवं शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारियों की नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। तबादला सूची में बिलासपुर और सरगुजा संभाग के संयुक्त संचालक स्तर के अधिकारियों के साथ-साथ दुर्ग, मुंगेली, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, बलौदाबाजार-भाटापारा, मोहला-मानपुर और सूरजपुर सहित कई जिलों के शिक्षा अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं।
बिलासपुर और सरगुजा संभाग में बड़ा बदलाव
आदेश के अनुसार राजेश सिंह, प्राचार्य एवं प्रभारी उप संचालक, संभागीय संयुक्त संचालक कार्यालय बिलासपुर को संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा, सरगुजा के पद पर पदस्थ किया गया है। उन्हें संयुक्त संचालक सरगुजा का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
वहीं अश्वनी भारद्वाज, प्राचार्य एवं प्रभारी उप संचालक, कार्यालय संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा सरगुजा को संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा, बिलासपुर के पद पर पदस्थ किया गया है।
इन जिलों में बदले जिला शिक्षा अधिकारी
जांजगीर-चांपा और सूरजपुर:
एके सिन्हा, प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी जांजगीर-चांपा को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी सूरजपुर बनाया गया है। वहीं मनोहर प्रताप सिंह, प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खिसोरा, जांजगीर-चांपा को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी जांजगीर-चांपा की जिम्मेदारी दी गई है।
दुर्ग:
जगजीत धीर, प्राचार्य एवं सहायक संचालक, लोक शिक्षण संचालनालय रायपुर को जिला शिक्षा अधिकारी दुर्ग के पद पर पदस्थ किया गया है।
मुंगेली:
एल.पी. डहीरे, प्राचार्य एवं जिला शिक्षा अधिकारी मुंगेली को सहायक संचालक, कार्यालय संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा बिलासपुर में पदस्थ किया गया है। उनके स्थान पर डॉ. मोहन लाल पटेल, प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजेंद्र नगर, बिलासपुर को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी मुंगेली बनाया गया है।
बिलासपुर:
रामेश्वर जायसवाल, प्राचार्य एवं प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी बिलासपुर को प्रतिनियुक्ति पर जिला समन्वयक, समग्र शिक्षा जांजगीर-चांपा के पद पर पदस्थ किया गया है। वहीं संदीप कुमार पांडे, प्राचार्य, कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी करतला, जिला कोरबा को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी बिलासपुर की जिम्मेदारी दी गई है।
खैरागढ़-छुईखदान-गंडई:
उपेंद्र कुमार देवांगन, प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला विचारपुर, अंबागढ़ चौकी को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी खैरागढ़-छुईखदान-गंडई बनाया गया है।
बलौदाबाजार-भाटापारा:
शिव कुमार गेंदले, प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला धरमपुर, विकासखंड मुंगेली को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी बलौदाबाजार-भाटापारा बनाया गया है।
मोहला-मानपुर:
पुरुषोत्तम लाल साहू, प्राचार्य शासकीय कन्या शिक्षा परिसर मोहला-मानपुर को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी मोहला-मानपुर की जिम्मेदारी दी गई है।
वहीं योगदास साहू, प्राचार्य एवं प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी मोहला-मानपुर को प्रतिनियुक्ति पर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (DIET), खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के प्राचार्य के पद पर पदस्थ किया गया है।
प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव का असर
स्कूल शिक्षा विभाग के इस फेरबदल से संभाग और जिलों में शिक्षा विभाग की प्रशासनिक व्यवस्था में व्यापक बदलाव देखने को मिलेगा। कई जिलों में प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों को संभागीय कार्यालय और समग्र शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण पदों पर भेजा गया है। अधिकारियों की नई पदस्थापना के बाद विभागीय कामकाज और स्कूल शिक्षा व्यवस्था में इसके असर पर भी नजर रहेगी।



