राज्य

आसान होगी यात्रा; समस्तीपुर रेल मंडल को दो जोड़ी नई पैसेंजर मेमू ट्रेनें मिली 

रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर सहरसा और सुपौल तथा सहरसा और दौरम मधेपुरा के मध्य 12 जुलाई से एक-एक जोड़ी नई मेमू पैसेंजर ट्रेन का परिचालन किया जाएगा। उक्त जानकारी पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने दी।

उन्होंने बताया कि इस नई ट्रेन के परिचालन के कारण 12 जुलाई से ट्रेन संख्या 05516 सहरसा-फारबिसगंज डेमू पैसेंजर के ठहराव समय में सहरसा से सरायगढ़ के मध्य परिवर्तन किया जा रहा है।

अब ट्रेन संख्या 05516 सहरसा-फारबिसगंज डेमू पैसेंजर सहरसा से सुबह 06:45 के बजाए 07:05 बजे खुलकर 07:14 बजे सहरसा कचहरी, 07:20 बजे नंदलाली, 07:26 बजे पंचगछिया, 07:33 बजे गढ़बरूआरी, 07:39 बजे वीणा एकमा, 07:44 बजे सुन्दरपुर, 07:50 बजे सुपौल, 08:00 बजे कदमपुरा, 08:09 बजे थरबिटिया, 08:18 बजे बैजनाथपुर अंदौली, 08:24 बजे चांदपिपर रुकते हुए 08:30 बजे सरायगढ़ पहुंचेगी। सरायगढ़ और फारबिसगंज के मध्य इस ट्रेन का समय-सारणी पूर्ववत रहेगी।

सहरसा-सुपौल-सहरसा के बीच चलेगी मेमू पैसेंजर

ट्रेन संख्या 05279/05280 सहरसा-सुपौल-सहरसा मेमू पैसेंजर 12 जुलाई से परिचालित होगी। ट्रेन संख्या 05279 सहरसा-सुपौल मेमू पैसेंजर सहरसा से सुबह 04:45 बजे खुलकर 04:58 बजे पंचगछिया, 05:10 बजे गढ़बरूआरी रुकते हुए 05:40 बजे सुपौल पहुंचेगी।

वापसी में ट्रेन संख्या 05280 सुपौल-सहरसा मेमू पैसेंजर सुपौल से 06:05 बजे खुलकर 06:16 बजे गढ़बरूआरी, 06:28 बजे पंचगछिया रुकते हुए 07:00 बजे सहरसा पहुंचेगी।

सहरसा-दौरम मधेपुरा-सहरसा के बीच चलेगी मेमू पैसेंजर

ट्रेन संख्या 05251/05252 सहरसा-दौरम मधेपुरा-सहरसा मेमू पैसेंजर 12 जुलाई से परिचालित होगी। ट्रेन संख्या 05251 सहरसा-दौरम मधेपुरा मेमू पैसेंजर सहरसा से दोपहर 12:30 बजे खुलकर 12:38 बजे कारूखिरहर नगर, 12:44 बजे बैजनाथपुर, 12:52 बजे मिठाई रुकते हुए 01:15 बजे दौरम मधेपुरा पहुंचेगी।

वापसी में ट्रेन संख्या 05252 दौरम मधेपुरा-सहरसा मेमू पैसेंजर दौरम मधेपुरा से 02:40 बजे खुलकर 02:47 बजे मिठाई, 02:55 बजे बैजनाथपुर, 03:01 बजे कारूखिरहरनगर रुकते हुए 03:30 बजे सहरसा पहुंचेगी।

News Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button