ब्रेकिंग न्यूज

गाय मांस काटने को लेकर जमकर बवाल, विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने गौमांस काटते रंगेहाथों पकड़ा, पुलिस को बुलाया और केस दर्ज

छत्तीसगढ़ उजाला

बिलासपुर (छत्तीसगढ़ उजाला)। जिले में सोमवार को गाय मांस काटने को लेकर जमकर बवाल हुआ। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने एक परिवार के लोगों को मांस काटते रंगेहाथों पकड़ा। वहीं परिवार ने मरे हुए गाय को काटने का दावा किया। हंगामे के बाद पुलिस ने मांस को जब्त कर केस दर्ज किया है। पूरा मामला कोटा थाना क्षेत्र का है।
कोटा प्रखंड के खंड अध्यक्ष आकाश साहू को पता चला कि ग्राम टाड़ा में एक परिवार के लोग गाय को काटकर उसका मांस निकाल रहे हैं। इसकी जानकारी उसने संघ के पदाधिकारियों को दी, जिसके बाद संघ के विनय गुप्ता, राजकुमार साहू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता गांव पहुंच गए। इस दौरान विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जब घर के बाहर हंगामा किया तो परिवार की महिलाएं भी आ गईं। वह भी लोग विरोध करने लगी। उनका कहना था कि मरे हुए गाय को काट कर मांस निकाल रहे हैं। इस दौरान यह भी बताया गया कि गाय के मांस को 100 रुपए किलो में बेचते हैं।

विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के पदाधिकारियों ने इसकी जानकारी कोटा पुलिस को दी। खबर मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। पदाधिकारियों ने गाय काट कर मांस बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस ने परिवार के चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वहीं, गाय के मांस को जब्त कर जांच कराने के लिए सैंपल भेजने का दावा किया है। इस दौरान बजरंग दल के अजय तिवारी, राजा जैसवाल, वेंकट अग्रवाल, प्रियंक अग्रहरी, दुर्गेश साहू सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button