बिलासपुर

ऐतिहासिक पुराना सरकंडा पुल अब रामसेतु के से जाना जाएगा, पुल का नामकरण होने के बाद नगर निगम ने इसके सुंदरीकरण का निर्णय लिया

छत्तीसगढ उजाला

 

बिलासपुर (छत्तीसगढ उजाला)। ऐतिहासिक पुराना सरकंडा पुल अब रामसेतु बन चुका है। पुल का नामकरण होने के बाद नगर निगम ने इसके सुंदरीकरण का निर्णय लिया है। इसके तहत निगम आयुक्त ने डीपीआर बनाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही अधिकारियों को सेतु के सुंदरीकरण करवाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आदेश के तहत कार्यपालन अभियंता प्रवीण शुक्ला, सहायक अभियंता सोमशेखर विश्वकर्मा, उप अभियंता रमनदीप सिंह छाबड़ा को नोडल को प्रभार सौपा गया है।
मालूम हो कि भगवान श्रीराम के अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा होने के उपलक्ष्य में शहर के सबसे पुराने पुल को रामसेतु नाम देने का निर्णय लिया गया। जिसका विधायक अमर अग्रवाल नामकरण भी कर चुके हैं। वहीं अब शहरवासियों की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए सुंदरीकरण का निर्णय निगम ने लिया है।

अब आने वाले दिनों में रामसेतु की सुंदरता पर चार चांद लग जाएगा, क्योंकि पहले ही निर्णय लिया जा चुका था कि पुल में वाक जोन बनाने के साथ बैठने के लिए कुर्सियां भी लगाई जाएंगी। इसके साथ ही हरा-भरा करने के लिए पौधे लगाए जाएंगे। आकर्षण प्रकाश व्यवस्था कर सेतु में सुविधाएं जुट जाएंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button