महेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर

पुरानी पेंशन बहाली के लिए रेलवे मजदूर कांग्रेस साखा ने की भूख हड़ताल

छत्तीसगढ़ उजाला : राकेश मेघानी

 

मनेंद्रगढ़ (छत्तीसगढ़ उजाला)। पुरानी पेंशन बहाली को लेकर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मजदूर कांग्रेस मनेन्द्रगढ़ शाखा के द्वारा रेलवे इंस्टिट्यूट भवन के सामने एकदिवसीय भूख हड़ताल कर प्रदर्शन किया गया।

मजदूर कांग्रेस के साखा सचिव राजेश खोपरागढ़े ने बताया नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन रेलवे मेन भारतीय रेल के आव्हान में यह प्रदर्शन किया जा रहा है जितने भी केंद्रीय कर्मचारी है। जिनकी 2004 के बाद भर्ती हुई है उनको नई पेंशन स्किन लागू किया गया है हम उसका विरोध कर रहे है और पुरानी पेंशन स्कीम लागू करने की मांग कर रहे है पुरानी पेंशन में कर्मचारियों की 60 वर्ष पूर्ण होने पर सेवानिवृति के बाद आधे वेतन की राशि पेंशन के रूप में स्वीकृत की जाती है। लेकिन नई पेंशन योजना में ये सुविधा प्राप्त नही हो रही है इसलिए इसके विरोध में आज भूख हड़ताल कर पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button