बिलासपुर

घरेलू कार्य के लिए लाखों रुपये दबाव बनाने पर तीन लाख 50 हजार का चेक थमा दिया, पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर आरोपी महिला को किया गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ उजाला

 

बिलासपुर (छत्तीसगढ़ उजाला)। सरकंडा क्षेत्र में रहने वाली महिला ने उधार के रुपये लौटाने के बजाए चेक थमा दिया। चेक बाउंस होने पर पीड़ित ने सरकंडा थाने में शिकायत की। इस बीच आरोपित महिला फरार हो गई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर फरार महिला को गिरफ्तार किया है।
सरकंडा क्षेत्र के जोरापारा में रहने वाली कल्याणी दुबे ने धोखाधड़ी की शिकायत की थी। पीड़ित ने बताया कि नूतन चौक सरकंडा में रहने वाली सुमित्रा साहू ने उससे घरेलू कार्य के लिए तीन लाख रुपये उधार लिए थे। रुपये लौटाने के लिए कहने पर वह टालमटोल कर रही थी। दबाव बनाने पर उसने तीन लाख 50 हजार का चेक थमा दिया।
बैंक में लगाने पर चेक बाउंस हो गया। पूछताछ में पता चला कि महिला ने उसे दूसरे का चेक थमा दिया था। पीड़ित ने इसकी शिकायत सरकंडा थाने में की। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया। इस बीच आरोपित महिला फरार हो गई। दो महीने बाद पुलिस ने आरोपित सुमित्रा साहू को गिरफ्तार किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button