राज्य

झारखंड के 17 जिलों में पारा 40 डिग्री के पार, इस दिन से है राहत के आसार

रांची में सुबह से ही तपिश बढ़ने लगी है। गर्मी बढ़ने से लोग पसीने से तर-बतर हो जा रहे हैं। उमस से बेचैनी भी बढ़ी है। पिछले तीन दिनों से तापमान लगातार बढ रहा है। मंगलवार को रांची का तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि बुधवार और गुरुवार को तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान लगाया गया है।

दो दिन तक बारिश की नहीं कोई संभावना

दो दिनों तक वर्षा के आसार नहीं दिख रहे हैं। एक से जून से कुछ राहत के आसार हैं। इस दिन वर्षा होने की संभावना है।

तीन दिन से तप रहे सूरज का असर अब रात के मौसम में भी दिखाई देने लगा है। रात का न्यूनतम तापमान भी धीरे-धीरे बढ़ रहा है, वर्तमान में 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह रहा है।

सोमवार को सुबह से ही सूरज की तपिश बढ़ने लगी। दिन में सात बजे ही शहर का तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस डिग्री दर्ज हुआ।

सुबह नौ बजे तक तापमान बढ़कर 35.4 डिग्री हो गया। इससे घर से बाहर निकले लोगों को खासी परेशानी हुई। सड़कों पर भी इसका असर देखने को मिला। दोपहर शहर में ट्रैफिक स्मूथ रहा।

इस दिन से तापमान में आ सकती है गिरावट

मौसम विभाग के निदेशक व मौसम विज्ञानी ने बताया कि अगले दो दिनों रांची का पारा अधिक रहेगा। मौसम शुष्क रहेगा। एक जून को बारिश के आसार हैं। इसके बाद तापमान थोड़ी गिरावट दर्ज होगी। मंगलवार को तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

धूप में बेवजह बाहर न निकलें, दही का सेवन करें

रिम्स के फिजिशियन डा. संजय सिंह ने बताया कि गर्मियों में लू लगने की संभावना रहती है। कई बार लूज मोशन की शिकायत होती है। साथ ही बाहर खाने से फूड प्वायजन की समस्या बढ़ जाती है।

ऐसे मौसम में धूप में निकलने से बचना चाहिए। तरल पदार्थ का अधिक सेवन करें। दही का भी सेवन करें। दही खाने से पाचन तंत्र मजबूत होता है। रोजाना दही खाने से पेट की समस्या नहीं होती है। साथ शरीर को भी पोषक तत्व मिलता है।

लू से बचने के लिए क्या करें 

– बेवजह घर से बाहर नही निकले
– धूप में निकलना पड़े तो शरीर ढंक कर निकलें।
– ढीले और हल्के रंग के सूती कपड़े पहनें।
– तरल पदार्थ का सेवन करते रहें
– शराब, काफी और चाय से परहेज करें।
– तरबूज, खरबूज और खीरा का सेवन करें

लू लगने के लक्षण 

उल्टी होना
तेज बुखार
लूज मोशन
त्वजा का सूखना और लाल होना
सिरदर्द व चक्कर आना
बेहोशी आना
धड़कन तेज होना।
 

News Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button