बिलासपुर

लव जिहाद : नाबालिग को भगाकर दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने दो आरोपित को किया गिरफ्तार

छत्तीसगढ उजाला

 

बिलासपुर (छत्तीसगढ उजाला)। तोरवा क्षेत्र में रहने वाली नाबालिग को भगाकर दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने दो आरोपित को गिरफ्तार किया है। मामले में सामाजिक संगठन के पदाधिकारियों ने लव जिहाद का आरोप लगाते हुए आरोपित की गिरफ्तार कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। कोतवाली सीएसपी पूजा कुमार ने बताया कि तोरवा क्षेत्र में रहने वाली नाबालिग आठ फरवरी को घर से बिना बताए कहीं चली गई थी। स्वजन ने इसकी शिकायत करते हुए अपनी बेटी को अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाने की आशंका व्यक्त किया। इस पर पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जांच के बीच गायब बालिका शहर में ही मिल गई।

पूछताछ में उसने बताया कि उसकी पहचान उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिला अंतर्गत ग्राम राठ निवासी इमरान बेग (21) से था। वे यहां अपने रिश्तेदारी में आया था। युवक उसे शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया था। इस बीच उसने किशोरी को नशीला पदार्थ खिला दिया। किशोरी ने दुष्कर्म की भी शिकायत की। इसके आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म, पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी। इस बीच आरोपित फरार हो गया। एसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर एक टीम को यूपी रवाना किया गया। पुलिस की टीम आरोपित के ठिकाने पर पहुंची तो वे भाग निकला। इसके बाद भी पुलिस जवान उसकी तलाश में जुटे रहे।

देवरीखुर्द स्थित शासकीय योजना से बने मकानों का ताला तोड़कर कब्जे का मामला सामने आने के बाद किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया था। इसके बाद सामाजिक संगठन से जुड़े लोगों ने आरोपित की जल्द गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाना पहुंच गए। अधिकारियों ने आरोपित की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन देकर लोगों को समझाइश दी। इसके बाद टीम बनाकर यूपी रवाना किया गया। टीम ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपित को पकड़ लिया है। इसके अलावा उसके बड़े भाई को भी आरोपित बनाया गया है।
मामले में नया मोड़ तब आ गया जब पीड़ित के स्वजन ने धमकी मिलने की बात कही। बताया जाता है कि आरोपित के स्वजन ने उसका सहयोग किया। दो दिन बाद ही पीड़ित किशोरी मिल गई थी। इसके बाद आरोपित के जान-पहचान वाले पीड़ित के स्वजन को धमकियां देकर केस को रफादफा करने के लिए दबाव बना रहे थे। मामला सामने आने के बाद सामाजिक संगठन के सदस्यों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी थी। साथ ही आरोपित को जल्द गिरफ्तार करने मांग थी।
आरोपित पुलिस को चकमा देने के लिए बार-बार अपना ठिकाना बदल रहा था। इसी बीच पता चला कि आरोपित बिलासपुर आया हुआ है। इस दौरान पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपित इमरान और उसके भाई कामरान बेग (23) को पकड़ लिया। पूछताछ में पता चला कि इमरान ने किशोरी से अपने संबंध की जानकारी अपने बड़े भाई को दिया था। इस पर कामरान ने उसे किशोरी को यूपी लाने के लिए कहा था। पुलिस ने कामरान को घटना में सहयोगी मानते हुए गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपित को न्यायालय में पेश किया गया है।

Related Articles

Back to top button