मध्यप्रदेशराज्य

दमोह में सर्वाधिक तापमान रहा 47 डिग्री

दमोह में रविवार को नौतपा के आखरी दिन बारिश होने की उम्मीद थी, लेकिन बारिश न होने से इस साल नौतपा बिना बरसे ही खत्म हो गया। नौ दिनों तक आसमान से आग बरसती रही। नौतपा के आखरी दिन बादल तो खूब छाए, लेकिन पानी की बूंद भी नहीं गिरी। अधिकतम तापमान भी 42.05 डिग्री रहा।यदि पिछले पिछले 11 साल का रिकॉर्ड देखा जाए तो केवल पांच साल ही ऐसे रहे जिनमें नौतपा में बारिश हुई हो। इस साल शुरुआत के पांच दिन खूब तपे और 27 मई को अधिकतम तापमान 47 डिग्री पर पहुंच गया था। इससे पहले 47 डिग्री तापमान 2017 में दर्ज किया गया था। इसके बाद तापमान में गिरावट दर्ज होना शुरू हो गई। आखिरी दिन 24 घंटे में दो डिग्री की गिरावट दर्ज होने से तपन से कुछ राहत मिली।इस साल नौतपा में 28 मई की रात सबसे गर्म रही। रात का तापमान 33.0 डिग्री पर पहुंच गया था। पिछले 11 साल का भी रिकार्ड टूटा है। 11 साल में नौतपा में रात का तापमान कभी भी 33.0 डिग्री नहीं पहुंचा। 2018 में रात का सबसे अधिक तापमान 31.5 डिग्री दर्ज किया गया था। मौसम वैज्ञानिक राजेश खवसे ने बताया कि इस बार नौतपा में बारिश नहीं हुई है। आने वाले दो-तीन दिन भी बारिश के आसार बनते नहीं दिख रहे हैं। तापमान में भी कुछ गिरावट आ सकती है।

News Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button