बिलासपुर

*रेडी टू ईट का कार्य महिला स्व सहायता समूहों को सौंपना सरकार का एक ऐतिहासिक निर्णय- कृष्ण कुमार राय*

छत्तीसगढ़ उजाला

 

जशपुरनगर (छत्तीसगढ़ उजाला)। भाजपा के पूर्व प्रदेश महामंत्री और वरिष्ठ नेता कृष्ण कुमार राय ने पिछली कॉंग्रेस सरकार की कार्यशैली और सोच पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की और कहा कि कॉंग्रेस की नजर में छत्तीसगढ़िया लोग केवल और केवल सत्ता हासिल करने का साधन मात्र रहे हैं। तभी तो पिछले पांच सालों में तरह-तरह के प्रपंच करके प्रदेश के किसानों, महिलाओं, मजदूरों, युवाओं सहित सभी वर्गों के विकास को अवरुद्ध करने का प्रयास किया गया। पिछली कॉंग्रेस सरकार के षड्यंत्र और छल प्रपंच को भाजपा के कार्यकर्ता लगातार जनता के बीच उजागर करते रहे। जनता ने भाजपा के पन्द्रह सालों की सरकार और उसके बाद कॉंग्रेस की पांच सालों की सरकार देखी थी। विधानसभा के चुनाव में प्रदेश की जनता ने भाजपा पर फिर से विश्वास व्यक्त किया। जशपुर जिले की तीनों सीटों पर भाजपा के विधायक निर्वाचित हुए और जशपुर जिले के एक सरल और लोकप्रिय आदिवासी किसान नेता विष्णु देव साय के नेतृत्व में भाजपा की प्रदेश में बहुमत से सरकार बनी।

राय ने आगे कहा कि भाजपा ने छत्तीसगढ़ बनाया और भाजपा इसे सँवारने में लग गयी है। पिछली कॉंग्रेस सरकार ने स्वच्छता का बहाना बनाकर रेडी टू ईट पूरक पोषण आहार का काम प्रदेश की महिला स्वसहायता समूह से छीनकर बीज विकास निगम को दे दिया था। तब के कॉंग्रेसी विधायकों ने इस पर चुप्पी साध ली। कोई कुछ नहीं बोला।

भाजपा तो कार्यकर्ताओं की पार्टी है। पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता जमीन से जुड़ा रहता है, जनता के बीच रहता है। उसे जनता के विभिन्न वर्गों के साथ हुए अन्याय और उनकी पीड़ा की जानकारी रहती है।

उक्त बातें कहते हुए राय ने यह भी कहा कि अब महिला स्वसहायता समूहों की पीड़ा दूर हो जाएगी। सम्भवतः जुलाई महीने से रेडी टू ईट का कार्य उन्हें सौंपने की तैयारियां शुरू हो गयी हैं। भाजपा सरकार के इस निर्णय से प्रदेश की महिला स्व सहायता समूहों के सशक्तिकरण में मदद मिलेगी। यह निर्णय समूह को आत्मनिर्भर बनाने में निश्चित रूप से सहायक होगा। यह एक ऐतिहासिक निर्णय है। छत्तीसगढ़ को संवारने की दिशा में यह एक बड़ा कदम साबित होगा।

जशपुर विधायक ने विधानसभा में उठाया था मामला-

दिसम्बर में भाजपा की सरकार बनने के बाद, फरवरी- मार्च महीने में विधानसभा सत्र आयोजित हुआ। इसी विधानसभा सत्र में जशपुर की विधायक भगत ने महिला स्वसहायता समूहों के साथ हुए इस अन्याय और उनकी पीड़ा की तरफ सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया। श्रीमती भगत की इस पहल पर महिला एवं बालविकास विभाग की मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने विधानसभा में ही रेडी टू ईट का कार्य महिला स्वसहायता समूह को पुनः देने की घोषणा कर दी थी। पूर्व मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने भी प्रशंसा की थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button