बिलासपुर

जिला पंचायत के अध्यक्ष ने कांग्रेस को सौपा इस्तीफा, भाजपा में शामिल

छत्तीसगढ उजाला

 

बिलासपुर (छत्तीसगढ उजाला)। बिलासपुर जिला पंचायत के अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से त्याग पत्र दे ​​दिया है। सोमवार को इस आसय का पत्र जिला कांग्रेस कमे​टी के अध्यक्ष विजय केशरवानी को सौंप दिया, सुबह वे अपने समर्थको के साथ रायपुर स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंच गए हैं। अब से कुछ देर बाद प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह व भाजपा के प्रमुख पदाधिकारियों की मौजूदगी में भाजपा की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण करेंगें।

बता दें कि अरुण सिंह चौहान कांग्रेस की गुटीय राजनीति के हिसाब से पूर्व मुख्य मंत्री भूपेश सिंह बघेल व कोटा विधायक अटल ​श्रीवास्तव के करीबियो में माने जाते रहे है। कांग्रेस से मोह भंग होने के संबंध में इस बात की चर्चा जोरों पर है कि, विधानसभा चुनाव के समय उनकी उपेक्षा की गई। जिला पंचायत चुनाव में वे कोटा क्षेत्र से ही चुनाव जीत कर पंचायत की राजनीति शुरू की थी। संख्या बल व गुटीय राजनिति के हिसा​ब से जिला पंचायत के पद पर काबीज हुए। विधानसभा के चुनाव के समय संगठनों की बैठकों के अलावा जरूरी रणनीतिक बैठकों से दूर रखा गया। अपने से दूराव और उपेक्षा को ही कांग्रेस से मोह भंग होने का कारण माना जा रहा है।
जिला पंचायत अध्यक्ष चौहान के साथ दो और जिला पंचायत सदस्यों के ​भाजपा में शामिल होने की चर्चा है। एक सदस्य राजेश भार्गव ने जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष को कांग्रेस प्राथमिक सदस्यता छोड़ने संबंधित जानकारी देते हुए पत्र सौंप दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button