बिलासपुर

दीगर राज्य से लडकियाँ लाकर शहर में कांग्रेस नेत्रीे चला रही थी सैक्स रैकेट, छापेमारी में 5 युवतियां सहित 16 पुलिस की गिरफ्त में पुंछताछ जारी…

छत्तीसगढ उजाला

 

बिलासपुर (छत्तीसगढ उजाला)। बिलासपुर शहर के सकरी ब्लाक महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष बाहर से युवतियों को बुलाकर सैक्स रैकेट चला रही थी। इसकी सूचना पर सिविल लाइन सीएसपी व आईपएस  मेश गुप्ता ने अपनी टीम के साथ दबिश देकर ब्लाक कांग्रेस की महिला पदाधिकारी समेत पांच महिलाओं को गिरफ्तार किया है। साथ ही 11 लोग और पकड़े गए हैं। इनमें दलाल और ग्राहक शामिल हैं। पुलिस आरोपित के खिलाफ अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।

सकरी टीआई अभय सिंह बैस को सूचना मिली कि अमेरी के साईं अपार्टमेंट में कुछ लोग बाहर से युवतियों को बुलाकर सैक्स रैकेट चला रहे हैं। प्राथमिक जांच में पता चला कि गोकुल पार्क में रहने वाला रुखसार अहमद उर्फ जावेद, सांई अपार्टमेंट में रहने वाला नाजिर अंसारी और एक महिला किराए पर मकान लेकर कोलकाता और दूसरे राज्य से युवतियों को बुलाकर सैक्स रैकेट चला रहे हैं। इस पर पुलिस ने मौके पर मुखबिर तैनात कर दिया। मुखबिर से सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने उनके ठिकाने पर दबिश दी। मौके पर रुखसार अहमद, नाजिर अंसारी और दो महिलाएं मिलीं। पूछताछ के बाद एक कमरे को खुलवाया गया। कमरे के अंदर एक युवक और युवती आपत्तिजनक स्थिति में मिले। पूछताछ में पता चला कि वे सभी आसमां सिटी और गोकुल पार्क स्थित मकान को भी अनैतिक कार्य के लिए उपयोग करते हैं। इस पर पुलिस ने सकरी ब्लाक महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष शांता गंधर्व के ठिकाने पर दबिश दी। पुलिस ने आरोपित के ठिकाने से 65 हजार रुपये, शराब की बोतलें, बाइक, जमीन और बैंक के दस्तावेज, कोरा चेकबुक, बलेनो और स्वीफ्ट कार को जब्त किया है। पुलिस ने मामले में शामिल पांच महिलाओं और 11 युवकों को गिरफ्तार किया है।

सकरी पुलिस को एक महिला की संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिली थी। मोहल्ले वालों की शिकायत पर पुलिस की टीम ने मौके पर दबिश दी। इस दौरान वहां मौजूद युवक और युवतियां भाग निकले थे। मोहल्ले वालों की शिकायत पर पुलिस ने महिला के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। साथ ही उसे अनैतिक गतिविधियों से दूर रहने चेतावनी दी गई। इसके कुछ ही दिनों बाद महिला ने अपना काम फिर से शुरू कर दिया।

सैक्स रैकेट से जुड़ी महिलाओं और दलालों के पकड़े जाने की जानकारी मिलते ही कई लोग उन्हें छुड़ाने की कोशिश में लग गए। इस दौरान अधिकारियों के फोन भी लगातार बजते रहे। इधर आईपीएस उमेश गुप्ता ने किसी को नहीं बख्शने की चेतावनी देते हुए आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की।

बंगाल और दूसरे राज्यों से बुलाते थे युवतियां

बताया जाता है कि सैक्स रैकेट चलाने वाले युवक और महिलाएं दूसरे राज्यों से युवतियों को बुलाते थे। इन्हें महीने के हिसाब से मोटी रकम दी जाती थी। इसके अलावा घर जाने के समय अलग से रुपये दिए जाते थे। पुलिस ने बंगाल की चार युवतियों को महिला गृह में रखा है। उनका बयान लेकर बंगाल पुलिस के माध्यम से स्वजन के हवाले किया जाएगा।

नाम आरोपीगण:-

01. रूखसार अहमद उर्फ जावेद पिता सलीम अहमद निवासी गोकुल पार्क कालोनी घुरू थाना सकरी, बिलासपुर

02. नाजिर अंसारी पिता जानीवाकर पता 02 फ्लोर सांई विहार अपार्टमेंट अमेरी थाना सकरी, जिला बिलासपुर

03. चंदन कुमार सोनी पिता सीता राम सोनी पता सरजू बगीचा मसानगंज थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर

04. अजय कुमार चेकल पिता चंद्रमोहन चेलक पता बगीचा पारा अमेरी थाना सकरी, जिला बिलासपुर

05. गौरव चौबे पिता राजेन्द्र चौबे पता सांई विहार अपार्टमेंट अमेरी थाना सकरी, जिला बिलासपुर

06. दिनेश चंद्रा पिता उत्तम चंद्रा पता मुड़ापार बिलासपुर

07. तामेश्वर चंद्रा पिता कैलाश प्रसाद चंद्रा पता 159 जमनी पाली साडा दर्री जिला कोरबा

08 विकास अग्रवाल पिता प्रेम अग्रवाल पता 146 सरदार पटेल नगर थाना दर्री जिला कोरबा

09. सतीश गौतम पिता व्ही डी गौतम पता साडा कालोनी एम आई जी 02 जमनी पाली थाना दरीं जिला कोरबा

10. अफजल हुसैन पिता अली हुसैन पता शिवम विहार कालोनी सरकंडा बिलासपुर

11. दीपक ठाकुर पिता पवन ठाकुर पता 05 पांचली विहार राजकिशोर नगर सरकंडा बिलासपुर

12. मधुबाला बर्मन पिता जयपाल बर्मन पता लाटा थाना जरहागांव जिला मुंगेली

13. रेखा कुर्रे पति राम सिंह कुर्रे पता पलानसरी कबीरधाम

14. लक्ष्मी चंद्रा पति दिनेश चंद्रा पता 21 सांई विहार अपार्टमेंट अमेरी थाना सकरी जिला बिलासपुर

15. गीता शर्मा पति दीपक शर्मा पता सुचित्रा विहार कालोनी मंगला थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर

16. शांता गंधर्व पति अर्जुन गंधर्व उम्र 54 साल पता आसमा कालोनी थाना सकरी बिलासपुर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button