महेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर

धान खरीदी केंद्र में अव्यवस्था मानक से ज्यादा धान तौल कर दे रहे है किसान

छत्तीसगढ उजाला : राकेश मेघानी

 

मनेंद्रगढ़ (छत्तीसगढ उजाला)। एमसीबी जिले के धान खरीदी केंद्र बरबसपुर में को किसानों से सूखती के नाम पर अधिक धान लिया जा रहा है का मामला सामने आया। बुधवार को पड़ताल में सामने आया कि शासन से मिले निर्देश के अनुसार किसानों से 40किलो 700 ग्राम धान लिया जाना है जबकि यहां किसानों से 41 किलो और 41 किलो 200 ग्राम तक धान लिया जा रहा है। किसानों से सूखती के नाम पर प्रति बोरी 500 से 600 ग्राम अधिक धान लिया जा रहा है।

बरबसपुर धान खरीदी केन्द्र में प्रतिदिन किसानों से कई क्विंटल अतिरिक्त धान लिया जा रहा है।समिति में प्रबंधक ने जानकारी छिपाई है कहीं भी यह लिखकर स्पष्ट नही किया है कि किसान कितना धान तौलेंगे। किसानों से सूखती के अतिरिक्त धान लिया जा रहा है किसानों का कहना है कि हर बार उनके साथ ऐसे ही किया जाता है धान पलटने , तोलने ,धुलाई के साथ और कोई सुविधा भी नही दी जा रही है।

धान खरीदी केंद्र पर आर आई ,पटवारी ,और एक नोडल अधिकारी के साथ एक राजस्व अधिकारी निगरानी के लिए नियुक्त है जिन्हें समय समय पर धान खरीदी केंद्र पर जांच करना और किसानों को सही जानकारी देना है इसके साथ निर्धारित मात्रा में तौल करने की जांच कराना है।

वहीं इस पूरे मामले में धान खरीदी प्रभारी का कहना है हमने किसानों को 40 किलो 800 ग्राम तौलने को कहा है वे ज्यादा तौल रहे है थोड़ा सूखती भी हो जाता है। अलग अलग कांटो में अलग वजन हो जाता है एक बार वजन करो और बोरी को दो बार पटको और वजन करो झड़ जाता है वजन कम हो जाता है। इसके साथ उनका यह भी कहना है आप तो सब जान रहे है छोड़िए ये सब हटाइये।

पटवारी आरआई से बात करने पर पहले तो उन्होंने कहा वर्जन देने के लिए हम अधिकृत नही है, फिर उन्होंने बताया हमने किसानों को जानकारी दी है 40 किलो 800 वजन तौल कर धान देना है बाकी जानकारी आप धान खरीदी प्रभारी ले सकते है। नोडल अधिकारी राजकुमार से बात की गई तो उन्होंने कहा हमारे द्वारा जानकारी दी गई है। उनके सामने जब किसान से पूछा गया कितना धान तौल कर रहे हो तो किसान ने बताया 41 किलो 200 तौल रहे है इतना ही नही किसान ने यह भी कह दिया। आप हम से पूछ रहे है फिर आप चले जाएंगे तो हम परेशान हो जाएंगे ,, धान कम है सही नही है ऐसा कहकर परेशान किया जाएगा।

चिरई पानी के किसान मोहर साय
के साथ आए साथी ध्रुपद सिंह ने बताया 41 किलो वजन तौल कर 150 बोरी दिए है कई जन आते है। कोई बोलता है 40 किलो 800 तो कोई 41 किलो इसलिए 41 किलो दे रहे है तौलने भरने और धान ढोने का काम खुद को करना पड़ रहा है।

सरभोका के किसान शिव बालक यादव ने बताया 41 किलो 200 तौल कर दे रहे है भरने के साथ सिलने का काम खुद कर रहे।

धान खरीदी केंद्र के नोडल अधिकारी राजकुमार ने आप बीती बताते हुए कहा आप धान खरीदी केंद्र प्रभारी से बात कर लीजिए मेरी बात कोई नही सुनता ,, मैने सभी को बताया है मेरा स्वास्थ्य भी सही नही है जिसके लिए मैंने मेडिकल भी लगाया अधिकारी के कहने पर कुछ और दिन बचा है कर लो तो ड्यूटी कर रहा हूँ।

धान खरीदी केंद्र में पटवारी आर आई नोडल अधिकारी के साथ राजस्व अधिकारी की निगरानी के बावजूद किसान मानक तौल से ज्यादा धान दे रहे है धान खरीदी केंद्र प्रभारी की कार्य शैली विचार करने का विषय है और प्रशासन की व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे है।

धान खरीदी केंद्र के विषय मे प्रभारी जाँच अधिकारी तहसीलदार श्रीकांत पांडेय से बात करने पर उन्होंने कहा फोन पर वर्जन नही देंगे 1 बजे समय दिया फिर उन्होंने व्यस्थता बताई फिर कहा परेड ग्राउंड में हु अभी नही हो पाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button