मध्यप्रदेशराज्य

केन्द्रीय संयुक्त सचिव सत्यार्थी ने किया सायबर तहसील का निरीक्षण

भोपाल : केन्द्रीय संयुक्त सचिव भूमि संसाधन कुणाल सत्यार्थी ने आज नई दिल्ली से भोपाल पहुँचकर प्रमुख राजस्व आयुक्त कार्यालय स्थित सायबर तहसील व्यवस्था का निरीक्षण किया। प्रमुख राजस्व आयुक्त श्रीमती अनुभा श्रीवास्तव ने मध्यप्रदेश में राजस्व विभाग द्वारा प्रारंभ की गई सायबर तहसील व्यवस्था के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। उन्होंने विभाग द्वारा शुरू किये गये आईटी इनिशियेटिव की जानकारी भी दी।

केन्द्रीय संयुक्त सचिव सत्यार्थी ने सायबर तहसील प्रक्रिया आरसीएमएस सहित राजस्व विभाग के अन्य पोर्टल भू-अभिलेख, सारा एप पर प्रदान की जा रही सेवाओं का अवलोकन किया। सत्यार्थी ने मध्यप्रदेश के सायबर तहसील प्रोजेक्ट की सराहना भी की। उन्होंने कहा कि यह बहुत अच्छा इनिशियेटिव है। राजस्व आयुक्त कार्यालय में सायबर तहसील का अवलोकन करने के बाद केन्द्रीय संयुक्त सचिव सत्यार्थी ने शाहगंज पहुँचकर डिजिटाइजेशन प्रोजेक्ट के तहत नगरीय सर्वे के पायलट प्रोजेक्ट के रूप में व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।

एडिशनल प्रोजेक्ट डायरेक्टर एमपीएसईडीसी संदीप गोयल, सहायक राजस्व आयुक्त सुअपूर्वा दुबे, सहायक संचालक राजस्व सुवंशिका इंगले, सुसुरभि जैन और कविराज मेहरा उपस्थित थे।
 

News Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button