बिलासपुर

महिला को आंखे बंदकर 10 कदम चलने पर माता के दर्शन कराने का झांसा देकर जालसाज जेवर और नकदी ले उड़े, मामला दर्ज

छत्तीसगढ उजाला

 

बिलासपुर (छत्तीसगढ उजाला)। सरकंडा में रहने वाली महिला को आंखे बंद कर 10 कदम चलने पर माता के दर्शन कराने का झांसा देकर जालसाज जेवर और नकदी ले उड़े। महिला ने घटना की शिकायत कोतवाली थाने में की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

सरकंडा के राम निकेतन चाल में रहने वाली अंजना खरे गृहणी हैं। महिला ने बताया कि शनिवार की शाम वे खरीदारी करने गोलबाजार गई थी। अमरनाथ की दुकान से खरीदारी करने के बाद वे सदर बाजार की ओर पैदल जा रही थी। इसी दौरान एक व्यक्ति उनके पास आया। उसने महिला के बेटे पर बड़ी विपत्ति आने की बात कही। इतना सुनते ही महिला गोल बाजार स्थित हनुमान मंदिर की ओर जाने लगी। इस दौरान वह व्यक्ति उनके पीछे आने लगा। उसने महिला को जेवर पर्स में रखने के लिए कहा। इस पर महिला ने अपना मंगलसूत्र, सोने की चुड़ियां, कान के टाप्स, नकदी रकम और मोबाइल को पर्स में रख लिया। इसी दौरान एक और व्यक्ति वहां आ गया। इस बीच जालसाज ने महिला को आंख बंद कर 10 कदम चलने के लिए कहा। इसी बीच जालसाज का एक साथी वहां आ गया। उसने आंख बंद कर 10 कदम चलने के बाद माता के दर्शन होने की बात कही। उसकी बातों में आकर महिला ने जेवर और रुपये से भरा पर्स जालसाज को थमा दिया। महिला आंख बंदकर 10 चलने के बाद जैसे ही मुड़ी दोनों लोग गायब थे। महिला ने आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद सिविल लाइन थाने में जाकर घटना की शिकायत की है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button