बिलासपुर

गुंडागर्दी के नाम से बहु चर्चित कांग्रेस नेता अकबर द्वारा मकान में कब्जे की कोशिश, पुलिस ने जेल से किया गया गिरफ्तार, पूर्व पार्षद का अब तक नहीं मिला सुराग

छत्तीसगढ़ उजाला

 

बिलासपुर (छत्तीसगढ़ उजाला)। चांटीडीह में रहने वाले व्यवसायी को प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में जेल में बंद कांग्रेस नेता को पुलिस ने एक बार फिर से गिरफ्तार किया है। आरोपित कांग्रेस नेता अकबर खान के खिलाफ मकान में कब्जे की कोशिश, जान से मारने की धमकी और एट्रोसिटी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
एएसपी सिटी उमेश कश्यप ने बताया कि कांग्रेस नेता अकबर खान के खिलाफ तालापारा में रहने वाली संगीता बंजारे ने शिकायत की है। पीड़ित ने बताया कि मरीमाई स्थित मकान में उसका परिवार 50 साल से रह रहा है। अकबर खान और उसके साथी जमीन पर कब्जा करने की कोशिश दो साल से कर रहे हैं। महिला ने पहले भी अकबर खान के खिलाफ शिकायत की है। कुछ दिन पहले अकबर खान और उसके साथियों ने महिला के घर में घुसकर जान से मारने की धमकी देकर मकान खाली करने के लिए कहा। साथ ही उनसे मारपीट की गई। महिला की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया। जांच के दौरान एट्रोसिटी एक्ट का मामला होने पर धाराएं बढ़ाई गई। इस बीच आरोपित जेल चला गया। सिविल लाइन पुलिस ने न्यायालय से आदेश लेकर आरोपित अकबर खान को गिरफ्तार किया है। आरोपित को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है।
आत्महत्या के मामले में गिरफ्तार अकबर को जेल भेजने के बाद पुलिस उसके साथी तैय्यब हुसैन की तलाश कर रही है। एसपी रजनेश सिंह ने पूर्व पार्षद तैय्यब हुसैन पर पांच हजार इनाम की घोषणा की है। इधर पुलिस की टीम साइबर सेल के सहारे उसका सुराग लगा रही है। इस बीच आरोपित पुलिस को चकमा देने में कामयाब हो रहा है। पुलिस अब तक आरोपित का सुराग नहीं लगा पाई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button