बिलासपुर

नाबालिग को व्यावाहिक जीवन के सपने दिखा लूटता रहा अस्मत, शादी-शुदा होने की जानकारी हुई तो किशोरी ने जुर्म दर्ज कराया

छत्तीसगढ उजाला

बिलासपुर (छत्तीसगढ उजाला)। सिरगिट्टी क्षेत्र में रहने वाली नाबालिग को शादी का झांसा देकर दो बच्चों का बाप दुष्कर्म करता रहा। किशोरी को पता चला कि उसका प्रेमी पहले से शादी-शुदा और दो बच्चों का बाप है तो उसने थाने में शिकायत की। किशोरी की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है। न्यायालय के आदेश पर आरोपित को जेल भेजा गया है।

सिरगिट्टी क्षेत्र में रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी ने पुलिस को बताया कि दो महीने पहले उसकी पहचान कवर्धा जिले के भरेवापारा में रहने वाले संजय माथुर(22) से हुई थी। युवक सिविल लाइन क्षेत्र के मरीमाई मंदिर तालापारा में रहकर यहां पर काम करता था। युवक ने किशोरी को शादी करने का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाया। इसके बाद वह किशोरी का शोषण कर रहा था। कुछ दिन पहले किशोरी को पता चला कि संजय शादी-शुदा है। उसके दो बच्चे भी है। इस पर किशोरी ने पूरे मामले की जानकारी अपनी मां को दी। इसके बाद अपनी मां के साथ थाने पहुंचकर किशोरी ने घटना की शिकायत की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित को न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button