मध्यप्रदेश

नई दिल्ली में मैहर जिले के अरुण कुमार पयासी को ‘विद्या वाचस्पति सारस्वत सम्मान’ से किया गया सम्मानित

छत्तीसगढ़ उजाला

 

रामनगर/देवराजनगर (छत्तीसगढ़ उजाला)। नई दिल्ली संविधान भवन क्लब में पंडित दीनदयाल उपाध्याय हिंदी विद्यापीठ वृंदावन धाम मथुरा द्वारा आयोजित विद्या वाचस्पति सारस्वत सम्मान कार्यक्रम में साहित्य सृजन शिक्षण सामाजिक कार्य के क्षेत्र में मैहर जिले के अरुण कुमार पयासी बघेली बांधव शिक्षक/साहित्यकार को सम्मान पत्र और मैडल देकर सम्मानित किया गया अरुण कुमार पयासी बघेली बांधव श्री गृद्धकूट धाम न्यू देवराजनगर जिला मैहर मध्यप्रदेश (वाचस्पति / डॉक्टरेट उपाधि और मेडल प्राप्त कर्ता), माननीया डॉक्टर स्वर्ण लता पांचाल रिसर्च साइटिस्ट एम्स नई दिल्ली, पद्मश्री माननीय डॉक्टर अरविन्द कुमार जी, पूर्व कुलपति रानी लक्ष्मीबाई कृषि विश्व विद्यालय झांसी उत्तर प्रदेश, माननीया सुश्री दीपा मिश्रा प्रसिद्ध कथा वाचिका श्री धाम वृंदावन उत्तर प्रदेश माननीय डॉक्टर इंदु भूषण मिश्रा कुलपति पण्डित दीन दयाल उपाध्याय हिन्दी पीठ वृंदावन मथुरा डॉक्टर विश्वनाथ पाणिग्रहि, राष्ट्रीय पर्यावरण विद एवं वर्ल्ड रिकॉर्ड धारी छत्तीसगढ़ सात्रिच्य रहे भारत के विभिन्न प्रांतों से लगभग 70 लोगों में से मध्यप्रदेश से अरुण कुमार पयासी को बघेली बोली के आध्यात्मिक शोध के लिए विघा वाचस्पति सारस्वत सम्मान दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button