बिलासपुर

मामूली बात को लेकर दो पक्ष के बीच मारपीट, दूसरे दिन युवक को घेरकर पीटा 12 लोगों के खिलाफ हुई कार्रवाई

छत्तीसगढ़ उजाला

 

बिलासपुर (छत्तीसगढ़ उजाला)। कोनी क्षेत्र के ग्राम रमतला में मामूली बात को लेकर दो पक्ष के बीच मारपीट हो गई। इस दौरान दोनों पक्ष की ओर से जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट के बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद दोनों पक्ष के लोग अपनी शिकायत लेकर थाने पहुंच गए। पुलिस ने दोनों पक्ष की शिकायत पर जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है। दोनों पक्ष के लोगों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है।

कोनी के रमतला में रहने वाले प्रशांत सूर्यवंशी उर्फ विक्कू ने मारपीट की शिकायत की है। पीड़ित ने बताया कि शुक्रवार की रात करीब नौ बजे उसके भाई अभय को गुड़ी चौक के पास कुछ लोगों ने घेर लिया। इसे देख वे बीच-बचाव करने गए तो गांव के नीरज दुबे, सूरज दुबे गाली-गलौज कर मारपीट करने लगे। युवकों ने अभय और विक्कू की लाठी से पिटाई की। किसी तरह बचकर भागे विक्कू ने घटना की जानकारी स्वजन को दी। स्वजन ने घायल विक्कू को अस्पताल में भर्ती कराया। इधर सूरज दुबे ने बताया कि वे गांव में लक्ष्मी पूजा की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान गांव में रहने वाले अभय सूर्यवंशी, आकाश सूर्यवंशी, प्रशांत सूर्यवंशी गाली-गलौज करते हुए वहां से निकल रहे थे। उनके साथ पंडाल बना रहे सुरेश यादव ने युवकों को गाली-गलौज करने से मना किया। इस पर युवकों ने सुरेश यादव की लाठी से पिटाई शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पर युवकों ने सूरज और उसके साथियों से भी मारपीट की। मारपीट से घायल सुरेश को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद दोनों पक्ष थाने पहुंचे। दोनों पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है।

दूसरे दिन युवक को घेरकर पीटा

रमतला में शुक्रवार की रात हुई घटना के बाद दूसरे दिन भी मारपीट हुई। गांव में रहने वाले किरण कौशिक ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार की रात सूरज, नीरज और अभय व उसके साथियों के बीच मारपीट हुई थी। इसी बात को लेकर शनिवार की सुबह करीब 11 बजे अभय और दीपक सूर्यवंशी ने किरण को रोक लिया। उन्होंने रात को हुई मारपीट में शामिल रहने का आरोप लगाते हुए किरण की पिटाई कर दी। मारपीट से घायल किरण ने घटना की शिकायत कोनी थाने में की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

अधिकारियों के फूले हाथ पांव

रमतला में दो पक्ष के बीच मारपीट की घटना सामने आते ही पुलिस के अधिकारी रात में ही गांव पहुंच गए। अधिकारियों ने गांव के लोगों से पूछताछ की। इसके बाद दोनों पक्ष की शिकायत पर जुर्म दर्ज कर लिया। इसके बाद हमलावर दोनों पक्ष के लोगों की धरपकड़ शुरू कर दी गई। जवानों ने पूछताछ के बाद शनिवार की दिनभर अभियान चलाकर दर्जनभर लोगों को पकड़ लिया।

12 लोगों के खिलाफ हुई कार्रवाई

सरकंडा सीएसपी सिद्धार्थ बघेल ने बताया कि दोनों पक्ष के लोगों की शिकायत पर रात को ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने गांव के लोगों से पूछताछ की गई। इसके बाद दोनों पक्ष के 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सभी के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। पुलिस की एक टीम गांव में तैनात की गई है। एक पक्ष के लोगों ने एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज करने की मांग की है। इसके आधार पर पूरे मामले की छानबीन की जा रही है।

पुलिसकर्मियों से हुई हुज्जतबाती

बताया जाता है कि पुलिस की टीम जब गांव पहुंची तो कुछ लोगों ने एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाया। इधर जवानों ने पूरे मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात कही। इसी दौरान कुछ लोगों ने जवानों से हुज्जतबाजी की। हालांकि पुलिस के अधिकारियों ने इस तरह की किसी भी घटना से इन्कार किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button